फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st ODI Rohit Sharma and Virat Kohli bonding was seen in first ODI Against West Indies in Narendra Modi Stadium Ahmedabad watch video

IND vs WI 1st ODI: पहले वनडे में दिखी रोहित और कोहली की जुगलबंदी, विवादों पर लगाया विराम, देखें वीडियो

Sun, 06 Feb 2022 04:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Feb 2022 04:07 PM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार (छह फरवरी) को हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले वनडे के दौरान नए कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच शानदार जुगलबंदी देखने को मिली।

विज्ञापन
IND vs WI 1st ODI Rohit Sharma and Virat Kohli bonding was seen in first ODI Against West Indies in Narendra Modi Stadium Ahmedabad watch video
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार (छह फरवरी) को हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले वनडे के दौरान नए कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच शानदार जुगलबंदी देखने को मिली। पूर्व कप्तान ने नए कप्तान की कई मौकों पर मदद की। दोनों को इस तरह देखते हुए उन विवादों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि एक-दूसरे को रोहित और कोहली पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन


रोहित ने पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर अपने पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैदान पर फील्डिंग सेट करने में कोहली कई बार उनकी मदद करते हुए नजर आए। रोहित ने खुद उनके पास जाकर मदद मांगी। 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने शामराह ब्रूक्स के खिलाफ अपील की। गेंद ब्रूक्स के बल्ले से लगकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई। चहल ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपयार ने उसे नकार दिया।
विज्ञापन


रोहित विकेटकीपर ऋषभ पंत से बात कर रहे थे। चहल के साथ पंत पूरी तरह से सहमत नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लग रहा है कि गेंद ने बल्ले को छुआ है। इतने में कोहली वहां पहुंच गए। उन्होंने रोहित से कहा- मुझे लगता है कि गेंद पहले बल्ले से लगी है। इसके बाद रोहित ने पूर्व कप्तान की सलाह पर रिव्यू ले लिया। फैसला भारत के पक्ष में आया। शामराह ब्रूक्स 26 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस वाकये से दो ओवर पहले युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को क्लीन बोल्ड कर दिया। दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में एक  पोलार्ड पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए। पोलार्ड के आउट होते ही रोहित और कोहली उछलकर साथ जश्न मनाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ महीने विवादों भरे रहे हैं। कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले यह कहा था कि वे टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे और वनडे-टेस्ट में इस भूमिका निभाते रहेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा को टी20 का कप्तान बनाया गया। फिर दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट को वनडे कप्तान पद से हटा दिया। रोहित शर्मा को नया वनडे कप्तान बनाया गया।



रोहित अनफिट होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं गए थे। उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी खुद को अलग कर लिया। इस दौरान मीडिया में खबरें आईं कि कोहली और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed