फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs UAE U-19: vaibhav suryavanshi hit half century in u-19 world cup match against uae see sorecard

IND vs UAE U-19: लगातार दो पारियों में नहीं चला बल्ला, अब चमके 13 साल के वैभव, अर्धशतकीय पारी से दिलाई जीत

Wed, 04 Dec 2024 04:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Dec 2024 04:36 PM IST
सार

शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 46 गेंदों में 76 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और छह छक्के निकले।

विज्ञापन
IND vs UAE U-19: vaibhav suryavanshi hit half century in u-19 world cup match against uae see sorecard
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : X

विस्तार

पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इसी पारी की बदौलत ही भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 10 विकेट से हरा दिया। यह भारत की अंडर-19 विश्व कप में दूसरी जीत है।
विज्ञापन

वैभव ने मचाया धमाल
शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 46 गेंदों में 76 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 165.21 का रहा। लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद अब बाएं हाथ के इस खिलाड़ी के बल्ले से रन निकले हैं। उन्होंने अपनी तूफानी पारी से आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
वैभव वही बल्लेबाज हैं जिन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब वैभव अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यूएई के खिलाफ मैच से पहले उनका बल्ला खामोश रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह सिर्फ एक रन बना सके थे जबकि जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह महज 23 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, अब उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। 
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम
बुधवार को शारजाह में भारत का सामना यूएई से हुआ। इस मैच को टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया। जीत के लिए मिले 138 रन के लक्ष्य को भारत ने 16.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। 13 साल के वैभव सूर्यवांशी ने 46 गेंद में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में 67 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। छह दिसंबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। अंतिम चार में भारत का सामना श्रीलंका से शारजाह में होगा। यह मैच शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed