फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup IND vs SL Mumbai Weather Forecast India vs Sri Lanka Pitch Report Wankhede Stadium

IND vs SL Weather: बारिश या आंधी ने नहीं, प्रदूषण ने बढ़ाई भारत-श्रीलंका की चिंता; ऐसा रहेगा मुंबई का मौसम

Thu, 02 Nov 2023 12:27 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Nov 2023 12:27 AM IST
सार

Mumbai Weather Forecast, ODI World Cup IND vs SL 2023: वानखेड़े स्टेडियम ने हमेशा बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से मदद पहुंचाई है। यहां कि पिच से सबको मदद मिलती है। इस मैदान पर विश्व कप में अब तक दो मैच खेले गए हैं। 

विज्ञापन
World Cup IND vs SL Mumbai Weather Forecast India vs Sri Lanka Pitch Report Wankhede Stadium
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत गुरुवार (दो नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के 33वें मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा। विश्व कप में भारत मजबूत स्थिति में है और उसने टूर्नामेंट में खेले सभी छह मैच जीते हैं। टीम इंडिया 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, श्रीलंका ने अपने छह मैचों में से केवल दो जीते और अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन


मैच के दौरान मौसम की बात करें तो मुंबई में गर्म मौसम की उम्मीद है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है और 32 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।  35 फीसदी संभावना है कि बादल छाए रहेंगे। भारत-श्रीलंका मैच में बारिश या आंधी ने नहीं, बल्कि प्रदूषण ने चिंता बढ़ा रखी है। इसे लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी चिंता जताई है।
विज्ञापन

World Cup IND vs SL Mumbai Weather Forecast India vs Sri Lanka Pitch Report Wankhede Stadium
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रूट ने भी जताई थी चिंता
रोहित ने मुंबई में प्रदूषण को लेकर कहा कि यह आदर्श स्थिति नहीं है और हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना होगा। रोहित इस विश्व कप में मुंबई की खराब वायु गुणवत्ता से हैरान होने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। इंग्लैंड के मैचों के दौरान जो रूट ने इसकी शिकायत भी की थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में परेशानियों का सामना किया था।

जब मास्क पहनकर उतरे थे श्रीलंकाई खिलाड़ी
दिसंबर 2017 में श्रीलंका की टीम को दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाड़ी टेस्ट मैच के दौरान प्रदूषण से बचाव करने वाले मास्क पहनकर भी उतरे थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी बीमार हो गए थे।

World Cup IND vs SL Mumbai Weather Forecast India vs Sri Lanka Pitch Report Wankhede Stadium
मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम ने हमेशा बल्लेबाजों और गेंदबाजों को समान रूप से मदद पहुंचाई है। यहां कि पिच से सबको मदद मिलती है। इस मैदान पर विश्व कप में अब तक दो मैच खेले गए हैं। दोनों मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की है और 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। उसने इंग्लैंड के खिलाफ 399 और बांग्लादेश के खिलाफ 382 रन बनाए थे।
विज्ञापन

World Cup IND vs SL Mumbai Weather Forecast India vs Sri Lanka Pitch Report Wankhede Stadium
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दुष्मंत चमीरा, दिलशान मदुशंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed