फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL T20: Petrol shortage in Sri Lanka, yet Jabra fan reached the stadium to see Smriti Mandhana

IND vs SL T20: श्रीलंका में पेट्रोल की किल्लत, फिर भी स्मृति मंधाना को देखने स्टेडियम पहुंचा जबरा फैन

Sat, 25 Jun 2022 07:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दाम्बुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दाम्बुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jun 2022 07:45 PM IST
सार

मंधाना की पारी देखकर फैन्स भी काफी खुश हुए। इसमें एक मंधाना का जबरा फैन भी मौजूद रहा। यह फैन बड़ी मुश्किल से और जूझते हुए दाम्बुला स्टेडियम पहुंचा था। इसका जिक्र उसने खुद ही एक पोस्टर के जरिये किया।

विज्ञापन
IND vs SL T20: Petrol shortage in Sri Lanka, yet Jabra fan reached the stadium to see Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना और उनका जबरा फैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहले दो टी-20 में भारत ने जीत हासिल करने के साथ ही 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। पहला मैच टीम इंडिया ने 34 रन और दूसरा मैच पांच विकेट से जीता। दूसरे टी-20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बनाए। उन्होंने 39 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

 

मंधाना की पारी देखकर फैन्स भी काफी खुश हुए। इसमें एक मंधाना का जबरा फैन भी मौजूद रहा। यह फैन बड़ी मुश्किल से और जूझते हुए दाम्बुला स्टेडियम पहुंचा था। इसका जिक्र उसने खुद ही एक पोस्टर के जरिये किया। हालांकि, मंधाना की पारी देखने के बाद फैन काफी खुश नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जबरा फैन ने जो पोस्टर लिया था, उसमें लिखा था- पेट्रोल नहीं है, फिर भी स्मृति मंधाना को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा हूं। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। दरअसल, फैन ने पेट्रोल का जिक्र इसलिए किया, क्योंकि श्रीलंका में इन दिनों संसाधनों की किल्लत है। श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और पूरे देश में पेट्रोल तक नहीं है। 
विज्ञापन

इतना ही नहीं 2.2 करोड़ आबादी वाले श्रीलंका में खाने-पीने की भी किल्लत है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बस चालकों का कहना है कि वह संसाधनों की कमी की वजह से सिर्फ 20 प्रतिशत सेवाएं ही दे पा रहे हैं। पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी हुई है, जिसकी वजह से वहां कई मौतें भी हुई हैं।

इसी कड़ी में भारत की महिला टीम तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया टी-20 सीरीज के बाद पल्लीकल में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम को भी श्रीलंका में परेशानी झेलनी पड़ी थी। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची। बिजली संकट से वह भी नहीं बच पाई। ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज में हार गई। कंगारू टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पांचवें वनडे मुकाबले से पहले बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। फोटो में कमिंस अपने अन्य साथियों के साथ खाने का इंतजार कर रहे हैं। उस दौरान बिजली नहीं थी। उन्हें रेस्त्रां में मोमबत्ती की रोशनी में भोजन करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed