{"_id":"63b2cc2200f0e84d1e606af8","slug":"ind-vs-sl-t20-captain-hardik-pandya-press-conference-on-ahead-of-ind-vs-sl-t20-series-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले बोले हार्दिक- विश्व कप जीतना हमारा लक्ष्य, ऋषभ पंत के साथ पूरी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले बोले हार्दिक- विश्व कप जीतना हमारा लक्ष्य, ऋषभ पंत के साथ पूरी टीम
Mon, 02 Jan 2023 09:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:06 PM IST
सार
Hardik Pandya Press Conference: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला तीन जनवरी को खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या ने कहा है कि इस साल टीम इंडिया का लक्ष्य विश्व कप जीतना है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार (तीन जनवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि टीम इंडिया विश्व कप पर पूरा ध्यान लगा रही है। साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भी अपनी राय रखी। पांड्या ने कहा कि पंत के साथ पूरी टीम खड़ी है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत के साथ हमारी दुआएं: हार्दिक
एक्सिडेंट के बाद ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ऋषभ पंत से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''ऋषभ पंत के साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमारा प्यार, हमारी दुआएं उनके साथ हैं। वह टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हमें आगे के लिए मूल्यांकन करने की जरूरत है। उनकी अनुपस्थिति में अन्य को मौका मिलेगा। टीम में उनका नहीं होना एक बड़ा अंतर पैदा करेगा।''
पंत की कार उत्तराखंड में रुड़की के पास शुक्रवार (30 दिसंबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें उनकी जान बाल-बाल बची। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।
पंत की कार उत्तराखंड में रुड़की के पास शुक्रवार (30 दिसंबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें उनकी जान बाल-बाल बची। पंत के घुटने में फ्रैक्चर है। उनके माथे में टांके लगे हैं। हाथ और पीठ में चोट भी लगी है। इस दुर्घटना के बाद वह लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'विश्व कप जीतना लक्ष्य'
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक से विश्व कप से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। टीम इंडिया ने नए साल में विश्व कप जीतने का संकल्प लिया है। हार्दिक ने कहा, ''अपने देश के लिए विश्व कप जीतना हमारा लक्ष्य है। दुर्भाग्य से हम 2022 में ऐसा नहीं कर सके, लेकिन हम इसे इस साल बेहतर तरीके से करना चाहते हैं।''
'2022 व्यक्तिगत रूप से मेरा सर्वश्रेष्ठ साल'
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी पर कहा, 'मैं केवल एक ही भाषा जानता हूं, वह है कड़ी मेहनत। चोट मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन मैं प्रक्रिया में विश्वास रखता हूं। 2022 व्यक्तिगत रूप से मेरा सर्वश्रेष्ठ साल था। हम विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। मेरा लक्ष्य टीम को कई देशों के टूर्नामेंट जीतने में मदद करना है।''
टेस्ट में वापसी कर सकते हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट में वापसी पर हार्दिक ने कहा, ''अभी मुझे पहले सीमित ओवरों में पूरी तरह खेलने दें। इसके बाद मैं टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचूंगा।'' हार्दिक के बयान से यह स्पष्ट है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह नहीं छोड़ा है और भविष्य में सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलते दिखाई दे सकते हैं।