फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Suryakumar Yadav first reaction after gettng captaincy wife Devisha also expressed happiness

IND vs SL: टी20 टीम के कप्तान बनने के बाद आई सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया, पत्नी देविशा ने भी जताई खुशी

Fri, 19 Jul 2024 11:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Jul 2024 11:12 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव पिछले साल नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दिसंबर में कप्तानी का मौका था। इस सीरीज को भारत ने 1-1 से बराबर किया था।

विज्ञापन
IND vs SL: Suryakumar Yadav first reaction after gettng captaincy  wife Devisha also expressed happiness
पत्नी देविशा के साथ सूर्यकुमार यादव - फोटो : instagram

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टी20 और वनडे टीम की घोषणा कर दी। दिलचस्प बात यह है कि तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है जबकि वनडे टीम के नेतृत्व का जिम्मा रोहित शर्मा को सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सूर्या ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भी खुशी जताई है। 
विज्ञापन

टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का 27 जुलाई से होगा। भारतीय टीम इस दौरे के लिए 20 तारीख के बाद रवाना हो सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।  वहीं, दूसरा मैच 28 और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या ने दी पहली प्रतिक्रिया
भारतीय टीम इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी। गुरुवार को टीम की घोषणा से पहले माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज को तरजीह दी है। बोर्ड के इस निर्णय के बाद अब स्टार क्रिकेटर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को धन्यवाद दिया। सूर्या ने लिखा,  "आपसे मिले प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ सप्ताह किसी सपने से कम नहीं रहे और मैं वास्तव में इसके लिए आभारी हूं। देश के लिए खेलना सबसे खास अहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा। यह नई भूमिका अपने साथ ढेर सारी जिम्मेदारी, उत्साह और जोश लेकर आई है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी आपका समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहेगा। सारी प्रसिद्धि ईश्वर तक पहुंचती है, ईश्वर महान हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

विज्ञापन

सूर्या की पत्नी ने भी दिया खास मैसेज
वहीं, सूर्या की पत्नी ने भी पति की तस्वीर साझा की और उनकी तारीफ की। देविशा ने लिखा, "जब आपने भारत के लिए खेलना शुरू किया था, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा! लेकिन भगवान महान है और हर किसी को अपनी मेहनत और लगन का फल समय पर मिलता है। आप पर बहुत गर्व है और आप कितनी दूर तक आ गए हैं, लेकिन यह आपकी अपनी विरासत की शुरुआत है। अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है।"

पहले भी भारत का नेतृत्व कर चुके हैं सूर्या
इससे पहले सूर्यकुमार यादव पिछले साल नवंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दिसंबर में कप्तानी का मौका था। इस सीरीज को भारत ने 1-1 से बराबर किया था। आगामी सीरीज के लिए एक बार फिर उन्हें कप्तान चुना गया है जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। उम्मीद है दोनों भारत को इस सीरीज में जीत दिलाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed