{"_id":"63a7323a737bb2106b29ec10","slug":"ind-vs-sl-sri-lanka-challenge-in-front-of-india-in-new-year-old-committee-chetan-sharma-will-select-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: नए साल में भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती, चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पुरानी समिति ही चुनेगी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: नए साल में भारत के सामने श्रीलंका की चुनौती, चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पुरानी समिति ही चुनेगी टीम
Sat, 24 Dec 2022 10:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:40 PM IST
सार
चेतन की समिति को भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के कारण हटा दिया था, लेकिन नई चयन समिति की घोषणा होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और दासुन शनाका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बांग्लादेश के बाद सीरीज के बाद इस साल एक भी मैच नहीं खेलेगी। नए साल में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर उतरेगी। इस दौरान तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मुकाबले के लिए टीम इंडिया का चयन चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ही करेगी।
चेतन की समिति को भारतीय टीम के टी-20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के कारण हटा दिया था, लेकिन नई चयन समिति की घोषणा होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। उम्मीद है कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) द्वारा चयन समिति के सदस्यों को चुनने के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार 26 से 28 दिसंबर के बीच होगा।
हार्दिक को मिल सकती है कप्तानी
माना जा रहा है कि रोहित की चोट टी-20 सीरीज से पहले ठीक नहीं हो पाएगी और उस हालात में हार्दिक पांड्या कप्तानी करेंगे। जहां तक केएल राहुल की बात है तो उनके टी-20 के दिन गिने-चुने ही रह गए हैं। विराट कोहली को भी टी-20 प्रारूप से कुछ दिनों के लिए आराम दिया जा सकता है। हार्दिक इससे पहले भी रोहित की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की थी।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ विकेट भी लिए। इसके बाद जून के महीने में उन्हें भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया और ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की।

भारत बनाम श्रीलंका शेड्यूल
| तारीख | मैच | मैदान |
| 3 जनवरी | पहला टी20 | मुंबई |
| 5 जनवरी | दूसरा टी20 | पुणे |
| 7 जनवरी | तीसरा टी20 | राजकोट |
| 10 जनवरी | पहला वनडे | गुवाहाटी |
| 12 जनवरी | दूसरा वनडे | कोलकाता |
| 15 जनवरी | तीसरा वनडे | तिरुवनन्तपुरम |