{"_id":"6224e4d021e4b625657796fc","slug":"ind-vs-sl-rohit-sharma-praised-ashwin-for-breaking-kapil-dev-s-record-says-he-is-the-greatest-bowler-of-all-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित शर्मा ने की कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने वाले अश्विन की तारीफ, कहा- वह सर्वकालिक महान गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित शर्मा ने की कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने वाले अश्विन की तारीफ, कहा- वह सर्वकालिक महान गेंदबाज
Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
सार
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विश्व क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष 10 में नौंवे नंबर पर काबिज हैं और रोहित की निगाह में वह सर्वकालिक महान गेंदबाज हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अश्विन की समय के साथ बेहतर होने की काबिलियत से काफी हैरान हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विश्व क्रिकेट रैंकिंग में शीर्ष 10 में नौंवे नंबर पर काबिज हैं और रोहित की निगाह में वह सर्वकालिक महान गेंदबाज हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अश्विन की समय के साथ बेहतर होने की काबिलियत से काफी हैरान हैं। रविवार को हासिल की गई उपलब्धि के बाद उन्होंने उन्हें ‘सर्वकालिक महान’ गेंदबाज भी करार दिया।
कपिल देव के 434 विकेट को पीछे छोड़कर देश के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 96 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे उनके कुल 436 विकेट हो गए हैं। रोहित से जब अश्विन की महज 85 टेस्ट में हासिल की गई उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा किया यह उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है।
रोहित ने कहा, ‘इस उपलब्धि को हासिल करना उनके क्रिकेट करियर में बड़ी चीज है। जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलने की चाहत के साथ बड़े होते हो तो आप इन चीजों के बारे में सपना नहीं देखते इसलिए इसे हासिल करना उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैं लंबे समय से अश्विन को खेलते हुए देख रहा हूं और जब भी मैं उन्हें देखता हूं, वह बेहतर से बेहतर होता ही दिखते हैं।’
विज्ञापन
कप्तान ने कहा, ‘अश्विन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रहता है। मेरी निगाह में वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। वह इतने वर्षों से खेल रहे हैं और देश के लिए प्रदर्शन कर रहा है। इतनी बार मैचों में जीत दिलाने वाला प्रदर्शन, इसलिए वह मेरे लिए सर्वकालिक महान खिलाड़ी है। लोगों के अलग-अलग विचार हो सकते हैं लेकिन जहां से मैं देखता हूं, वह मेरे लिए एक सर्वकालिक महान खिलाड़ी है।’
अश्विन को विदेशी दौरों पर अंतिम एकादश में नियमित रूप से क्यों नहीं चुना जाता तो इस पर रोहित ने कहा, ‘सचमुच, विदेशी दौरों पर टीम में स्थान के बारे में आपको कुछ नहीं कह सकता कि वह टीम में क्यों नहीं होता और अंतिम एकादश में क्यों नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से मुझे इस बारे में नहीं पता क्योंकि मैं उस समय चयन का हिस्सा नहीं था और मैं आपको नहीं बता सकता कि क्या हुआ और उन्हें बाहर क्यों रखा गया।’