फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Rohit Sharma Mumbai pollution india vs Sri Lanka match WORLD CUP 2023

IND vs SL: मुंबई पहुंचते ही परेशान हुए रोहित शर्मा, श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले उठाया प्रदूषण का मुद्दा

Tue, 31 Oct 2023 06:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 31 Oct 2023 06:05 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से मुंबई में मौसम चिंता का कारण बनी हुई है। प्रदूषण के कारण लोग काफी परेशान हैं। रोहित शर्मा से पहले इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी चिंता जाहिर की थी।

विज्ञापन
IND vs SL Rohit Sharma Mumbai pollution india vs Sri Lanka match WORLD CUP 2023
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम विश्व कप में अपना सातवां मुकाबला पड़ोसी श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुरुवार (दो नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया मुकाबले के लिए मुंबई पहुंच चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान एक तस्वीर साझा की है। इसे देखकर टीम इंडिया के फैंस भी परेशान हो गए हैं।  दरअसल, भारतीय कप्तान द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धुंध नजर आ रही है।
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने यह तस्वीर हवाई जहाज से यात्रा करते हुए ऊपर से ली गई है। उन्होंने लिखा, ''मुंबई यह क्या हो गया।'' पिछले कुछ समय से मुंबई में मौसम चिंता का कारण बनी हुई है। प्रदूषण के कारण लोग काफी परेशान हैं। रोहित शर्मा से पहले इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भी चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुंबई की चिंता
पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई का मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार सुबह 161 पर है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में दर्ज की गई है जहां एक्यूआई का स्तर 257 तक पहुंच गया है, इसके बाद सायन में जहां एक्यूआई 218 है, बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी क्षेत्र (198) और कोलाबा में नेवी नगर (189) है।

जो रूट ने क्या कहा था?
रोहित इस विश्व कप में मुंबई की खराब वायु गुणवत्ता से हैरान होने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। इंग्लैंड के मैचों के दौरान जो रूट ने इसकी शिकायत भी की थी। उन्होंने कहा था "मैंने पहले इस तरह के मौसम में नहीं खेला है। मैंने स्पष्ट रूप से गर्म परिस्थितियों में खेला है और शायद अधिक आर्द्र परिस्थितियों में भी, लेकिन ऐसा महसूस हुआ कि आप अपनी सांस नहीं ले पा रहे हैं।''


इस विश्व कप में भारत अजेय
मुंबई के वर्तमान मौसम को वास्तव में चिंताजनक बनाने वाली बात यह है कि रोहित जैसे खिलाड़ी परिस्थितियों पर आश्चर्य व्यक्त कर रहा है। उन्होंने अपनी सारी क्रिकेट यहीं खेली है। हालाकि, भारत के कप्तान उम्मीद कर रहे होंगे कि विश्व कप में भारत की जीत में मौसम या किसी भी चीज की कोई भूमिका नहीं होगी।

भारत ने इस टूर्नामेंट में छह में से छह मैच जीते हैं और वह अब तक अजेय रहने वाली एकमात्र टीम है। रोहित ने खुद इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। वह अब तक छह मैचों में 398 रन के साथ भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक हैं। लखनऊ की चुनौतीपूर्ण पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में उनकी 87 रन की पारी टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षणों में से एक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed