फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Is Ishan Kishan's career over? Been out of the team for the last 8 months, BCCI strict instructions

IND vs SL: क्या ईशान किशन का करियर हुआ खत्म? पिछले आठ महीने से टीम से चल रहे बाहर, BCCI ने दी यह सख्त हिदायत

Fri, 19 Jul 2024 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jul 2024 10:36 AM IST
सार

ईशान तब तक वापसी नहीं कर सकेंगे, जब तक वह घरेलू क्रिकेट का एक पूरा सत्र नहीं खेल लेते। सिर्फ आईपीएल को तवज्जो देने से उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। ईशान के नहीं होने से संजू सैमसन का फायदा हो रहा है।

विज्ञापन
IND vs SL: Is Ishan Kishan's career over? Been out of the team for the last 8 months, BCCI strict instructions
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे से वापस आना और फिर घरेलू टूर्नामेंट से बाहर होना ईशान किशन के लिए अच्छा नहीं रहा है। एक बार फिर श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए उनकी अनदेखी की गई है। ईशान के साथ एक और खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को भी घरेलू टूर्नामेंट को तवज्जो नहीं देने पर भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। हालांकि, इसके बाद श्रेयस ने मुंबई के लिए रणजी सेमीफाइनल और फाइनल खेला और वह फिर से बीसीसीसीआई के रडार पर आ गए। श्रेयस को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे टीम में तो चुना गया, लेकिन ईशान किसी भी टीम में जगह नहीं बना पाए। 
विज्ञापन

श्रेयस की हुई वापसी

IND vs SL: Is Ishan Kishan's career over? Been out of the team for the last 8 months, BCCI strict instructions
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
श्रेयस और ईशान को केंद्रीय अनुबंध गंवाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। हालांकि, अब जब श्रेयस की वापसी हो चुकी है तो उन्हें जल्द ही केंद्रीय अनुबंध भी मिल जाएगा। हालांकि, ईशान को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई की नसीहत नहीं मानना पर उन पर कड़ी कार्रवाई हुई है। अगर ईशान यही करना जारी रखते हैं तो उनके करियर पर भी ग्रहण लग सकता है। हालांकि, ईशान के पास काफी समय है और उनके टैलेंट पर कभी किसी को शक नहीं रहा। ईशान की टीम में वापसी के लिए बीसीसीआई ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिन्हें उन्होंने मानने से इनकार कर दिया था। अब वह चयन रडार पर भी नहीं हैं। ईशान की जगह रियान पराग तक को भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान इस तरह कर सकते हैं वापसी

IND vs SL: Is Ishan Kishan's career over? Been out of the team for the last 8 months, BCCI strict instructions
ईशान किशन - फोटो : BCCI
अगर सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो ईशान तब तक वापसी नहीं कर सकेंगे, जब तक वह घरेलू क्रिकेट का एक पूरा सत्र नहीं खेल लेते। सिर्फ आईपीएल को तवज्जो देने से उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। ईशान के नहीं होने से संजू सैमसन का फायदा हो रहा है। वह ऋषभ पंत और केएल राहुल के साथ दो सफेद गेंदों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। रियान के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित को वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि ईशान को बीसीसीआई ने सख्त हिदायत दी है। बोर्ड ने एक साल पहले ही कहा था कि जो क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट को तवज्जो देगा, उसे तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट को तवज्जो देगा बीसीसीआई

IND vs SL: Is Ishan Kishan's career over? Been out of the team for the last 8 months, BCCI strict instructions
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन - फोटो : BCCI
बीसीसीआई के मीडिया बयान में कहा गया है कि बोर्ड आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2024-25 में खिलाड़ियों की उपलब्धता और भागीदारी की निगरानी करना जारी रखेगा। असम के रियान पराग को पिछले साल विजय हजारे राष्ट्रीय वनडे में सात अर्धशतक जड़कर उनके शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि राष्ट्रीय चयन समिति घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को पूरा महत्व देगी। इस साल आईपीएल में केकेआर की तरफ से 19 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं को लगता है कि यह अपने तेज गेंदबाजों के पूल को व्यापक बनाने और यह देखने का सबसे अच्छा समय है कि वे एलीट स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। अभिषेक और ऋतुराज की जगह टीम में नहीं बनी, क्योंकि ये दोनों तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और सूर्या खुद इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे।

ईशान ने आठ महीने पहले खेला था कोई मैच

IND vs SL: Is Ishan Kishan's career over? Been out of the team for the last 8 months, BCCI strict instructions
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
ये देखने वाली बात होगी कि ईशान कब से घरेलू क्रिकेट खेलने को चुनते हैं। या फिर अगर वह बीसीसीआई की नसीहतों को दरकिनार करना जारी रखते हैं तो उनके लिए आगे वापसी का रास्ता मुश्किलों से भरा हो सकता है। ईशान ने नवंबर 2023 में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 मैच था। वहीं, उन्होंने पिछला वनडे अक्तूबर 2023 में ही खेला था। जुलाई 2023 में उन्होंने पिछला टेस्ट खेला था। ईशान की गैरमौजूदगी ने ध्रुव जुरेल को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed