फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sl India captain Rohit Sharma says Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane will be in teams future plans

IND vs SL: क्या रहाणे और पुजारा के लिए टीम इंडिया के रास्ते बंद हो गए? जानें रोहित शर्मा ने इस पर क्या कहा

Thu, 03 Mar 2022 08:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 03 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार (चार मार्च) से शुरू हो रही है। मुकाबले से ठीक एक दिन पहले भारत के नए टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
ind vs sl India captain Rohit Sharma says Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane will be in teams future plans
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार (चार मार्च) से शुरू हो रही है। मुकाबले से ठीक एक दिन पहले भारत के नए टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वे टीम की भविष्य की योजनाओं में शामिल हैं। हिटमैन ने यह भी कहा कि किसी भी बल्लेबाज के लिए उनकी जगह को भरना आसान नहीं है।
विज्ञापन


रहाणे और पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। रोहित ने कहा कि रहाणे और पुजारा दोनों ने टेस्ट टीम को शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। रोहित ने कहा, "रहाणे और पुजारा के जगह को भरना मुश्किल है। इनदोनों के स्थान पर जो भी खिलाड़ी आएगा उसके लिए कुछ भी आसान नहीं होगा। पुजारा और रहाणे ने इस टीम के लिए जो किया है, उसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते।"
विज्ञापन


भारत के नए कप्तान ने आगे कहा, "इतने सालों की कड़ी मेहनत से दोनों करीब 80-90 मैच खेले हैं। विदेशी जमीन जीत भी हासिल की। भारत को शीर्ष पर पहुंचाया। इन खिलाड़ियों ने मुश्किल समय में एक बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसा नहीं है कि इन लोगों को भविष्य में नहीं चुना जाएगा। वे हमारी भविष्य की योजनाओं में हैं। जैसा कि चयनकर्ता ने भी कहा कि यह सिर्फ मौजूदा सीरीज के लिए है। सीरीज के बाद उनके नाम पर फिर से विचार किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल राहुल की अनुपस्थिति में अपने पसंदीदा सलामी जोड़ीदार के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, "मैं एक कप्तान हूं और मैं सभी को टीम में पसंद करूंगा। इस बारे में हम सब कुछ देखेंगे और विश्लेषण करेंगे और फिर हम फैसला करेंगे। मयंक, शुभमन, श्रेयस और विहारी सभी शानदार हैं और वे भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। इन खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए जाने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed