फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SL India beat Sri Lanka by an innings and 222 runs in Mohali Test take a 1-0 lead in the series Ravindra Jadeja Man of the Match

IND VS SL: कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की विराट जीत, श्रीलंका को बुरी तरह हराया, जडेजा ने किया कमाल

Sun, 06 Mar 2022 06:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Mar 2022 06:30 PM IST
सार

भारत ने श्रीलंका को दो टेस्ट की सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 222 रन से हरा दिया। उसने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 574 रन बनाए थे। वहीं, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 174 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए।

विज्ञापन
IND VS SL India beat Sri Lanka by an innings and 222 runs in Mohali Test take a 1-0 lead in the series Ravindra Jadeja Man of the Match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट को भारतीय टीम ने पारी और 222 रन से अपने नाम कर लिया है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को पहले पहली पारी में 174 रन और फिर दूसरी पारी में 178 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 574 रन बनाए थे। भारत की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने नाबाद 175 रन बनाने के अलावा मैच में नौ विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट मैच था। टीम ने उन्हें तोहफे में एक शानदार जीत दी है।
विज्ञापन


पारी के अंतर के हिसाब से भारत की श्रीलंका पर ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। उससे पहले उसने नागपुर में 2017 में खेले गए टेस्ट मैच में पारी और 239 रन से हराया था। वहीं, 2017 में पल्लेकेले में पारी और 171 रनों से जीत हासिल की थी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत अपने पुराने रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया। उसने 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराया था।
विज्ञापन


भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत (पारी के हिसाब से)
खिलाफ जीत का अंतर मैदान साल
वेस्टइंडीज पारी और 272 रन राजकोट 2018
अफगानिस्तान पारी और 262 रन बेंगलुरु 2018
बांग्लादेश पारी और 239 रन मीरपुर 2007
श्रीलंका पारी और 239 रन नागपुर 2017
श्रीलंका पारी और 222 रन मोहाली 2022

कपिल देव से आगे निकले अश्विन
रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। कपिल देव ने 434 विकेट लिए थे। टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुंबले ने 619 विकेट चटकाए थे। कपिल देव के बाद पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 417 विकेट लिए थे। दो तेज गेंदबाजों जहीर खान और इशांत शर्मा के नाम 311-311 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?
श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन अपनी पारी में चार विकेट पर 108 रन से आगे खेलना शुरू किया। पथुम निसांका 26 और चरित असालंका ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 161 के स्कोर पर श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। असालंका 19 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके आउट होते ही श्रीलंकाई पारी ढह गई। आखिरी छह विकेट उसके 13 रन के अंदर गिर गए और लंकाई टीम 174 रनों पर ढेर हो गई।

पथुम निसांका 133 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। डिकवेला दो रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। लकमल, एम्बुलडेनिया, विश्वा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा खाता भी नहीं खोल पाए। भारत के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच, जयंत यादव और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली।

दूसरी पारी में भी श्रीलंका ने किया निराश
भारत को पहली पारी में 400 रनों की विशाल बढ़त मिली। उसने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निराश किया। उन्होंने क्रीज पर टिकने का जज्बा ही नहीं दिखाया। ओपनर लाहिरू थिरिमाने खाता खोले बगैर अश्विन का शिकार बन गए। उनके बाद पथुम निसांका छह रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। दिमुथ करूणारत्ने (27 रन) को शमी ने पंत के हाथों कैच कराया। 

शीर्ष क्रम के ढह जाने के बाद भी श्रीलंकाई बल्लेबाज संभलकर नहीं खेल सके। धनंजय डी सिल्वा 30 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। असालंका (20 रन) को अश्विन ने कोहली के हाथों कैच कराया। एंजेलो मैथ्यूज 28 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। सुरंगा लकमल खाता भी नहीं खोल पाए। जडेजा की गेंद पर जयंत ने उनका कैच लिया। एम्बुलडेनिया दो रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। विश्वा फर्नांडो को मोहम्मद शमी ने एलबीडब्ल्यू किया। लाहिरू कुमारा को अश्विन ने शमी के हाथों कैच कराय दिया। डिकवेला 51 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में अश्विन और जडेजा ने चार-चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली।


जडेजा के शतक के अलावा तीन बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक
भारत की पहली पारी की बात करें तो जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 175 रन बनाए। उनके बाद ऋषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने 61 और हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 45, मयंक अग्रवाल ने 33, रोहित शर्मा ने 29, श्रेयस अयय्र ने 27 और मोहम्मद शमी ने नाबाद 20 रन बनाए। जयंत यादव के बल्ले से सिर्फ दो रन ही निकल सके। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed