फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Hardik Pandya Credits Gujarat Titans Ashish Nehra For His Rise As Captain

IND vs SL: हार्दिक ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बेहतरीन कप्तानी के लिए दिया श्रेय, द्रविड़ या धोनी का नहीं लिया नाम

Sun, 08 Jan 2023 04:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अपनी कप्तानी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कप्तानी में निखार आया। हार्दिक ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या कोच राहुल द्रविड़ को इसका श्रेय नहीं दिया है।

विज्ञापन
IND vs SL Hardik Pandya Credits Gujarat Titans  Ashish Nehra For His Rise As Captain
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने के बाद से हार्दिक पांड्या के सितारे बुलंदी पर हैं। उसके बाद से उन्होंने तीन टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला और तीनों में उन्होने सफलता हासिल हुई। हार्दिक ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अपनी कप्तानी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी कप्तानी में निखार आया। हार्दिक ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या कोच राहुल द्रविड़ को इसका श्रेय नहीं दिया है।
विज्ञापन

हार्दिक ने अपनी बेहतरीन कप्तान के लिए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि नेहरा के कारण उनके नेतृत्व क्षमता बढ़ी है। हार्दिक ने कहा, ''नेहरा ने उनके जीवन को काफी हद बदला है। हमदोनों क्रिकेट में एक जैसा ही सोचते हैं। मैंने उनके साथ काम किया है। इससे मेरी कप्तान ठीक हुई है। मैं चीजों को बेहतर तरीके से समझ रहा हूं। नेहरा ने मुझे सही समय पर बैकअप दिया है। उस समय मुझे बैकअप की काफी आवश्यकता थी।''
विज्ञापन
विज्ञापन

टी2 विश्व कप 2021 के बाद ऐसे की वापसी
हार्दिक 2021 में टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। खराब फिटनेस के कारण उन्हें टीम में नहीं चुना जा रहा था। इस दौरान हार्दिक ने फिटनेस पर काम किया। पहली बार आईपीएल खेलने वाली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें कप्तान बनाकर सबको चौंका दिया। नीलामी में बड़े नामों को नहीं खरीदने के कारण टीम को कमजोर माना जा रहा था, लेकिन हार्दिक और नेहरा ने मिलकर कमाल कर दिखाया। दोनों ने टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन

बड़ौदा अंडर-16 टीम के कप्तान थे हार्दिक
हार्दिक ने गुजरात टाइटंस से पहले बड़ौदा अंडर-16 टीम के लिए कप्तानी की थी। उसके बाद उन्हें क्रिकेट खेलने पर ध्यान देने के लिए कहा गया था। हार्दिक ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को श्रीलंका से पहले आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत दिलाई थी। वह अब रोहित शर्मा के स्थान पर सीमित ओवरों में नियमित कप्तान बनने के दौड़ में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed