{"_id":"6210e54d4517921c8d675d0c","slug":"ind-vs-sl-chief-selector-chetan-sharma-furious-over-the-question-related-to-hardik-pandya-during-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: हार्दिक पंड्या से जुड़े सवाल पर भड़के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा, बोले- खिलाड़ी चुनने का अधिकार हमारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: हार्दिक पंड्या से जुड़े सवाल पर भड़के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा, बोले- खिलाड़ी चुनने का अधिकार हमारा
Sat, 19 Feb 2022 06:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:12 PM IST
सार
चेतन शर्मा जब टीम का एलान कर रहे थे तभी उनसे प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पंड्या से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस पर वे भड़क गए। हार्दिक की वापसी एक बार फिर से टीम इंडिया में नहीं हुई। वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही फिटनेस की समस्याओं को लेकर बाहर हैं।
विज्ञापन
चेतन शर्मा और हार्दिक पंड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान शनिवार (19 फरवरी) को किया गया। रोहित शर्मा टेस्ट टीम के नए कप्तान बने तो अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को बाहर कर दिया गया। टी20 में विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा जब टीम का एलान कर रहे थे तभी उनसे प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पंड्या से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस पर वे भड़क गए।
हार्दिक पंड्या की वापसी एक बार फिर से टीम इंडिया में नहीं हुई। वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही फिटनेस की समस्याओं को लेकर बाहर हैं। हार्दिक आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटन्स के कप्तान बनाए गए हैं। मार्च के अंत में आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत होगी। उसमें हार्दिक खेलते नजर आएंगे।
किस सवाल पर चेतन शर्मा को आया गुस्सा?
चेतन शर्मा से प्रेस कांफ्रेंस में पूछा गया- हार्दिक प्रथम श्रेणी में नहीं खेल रहे हैं और ना ही फिटनेस को लेकर कोई अपडेट है। आईपीएल से पहले हार्दिक फिट हो जाएंगे और आईपीएल में खेलेंगे। फिर उस आधार पर टीम इंडिया में उन्हें जगह भी मिल जाएगी। इस पर आपका क्या कहना है?
विज्ञापन
चेतन ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमने सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा है। जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं उन पर हमारी नजर है। जहां तक टीम चयन का सवाल है तो चयन समिति के पांच सदस्य मिलकर टीम चुनते हैं। हमें कोई नहीं बताएगा कि हम किसे चुनेंगे और किसे नहीं। आप एक बच्चे के पीछे मत पड़िए। उसका समर्थन कीजिए। हमें यह नहीं भूलना चाहिए उसे देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
100 फीसदी फिट नहीं हैं हार्दिक
हार्दिक को बीसीसीआई और चयन समिति ने फिटनेस पर काम करने के लिए कहा था। उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाने के लिए कहा गया था। चेतन शर्मा के मुताबिक, हार्दिक टीम इंडिया में वापस आने के लिए अभी फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हार्दिक भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। हम उनके नाम पर फिर से तब विचार करेंगे जब वह 100 फीसदी फिट होंगे।”
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और आवेश खान।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।