फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 3rd ODI: Sri Lanka fielders Vandersay, Ashen Bandara went on Stretcher after collision;Video

VIDEO: लाइव मैच में बड़ा हादसा, आपस में टकराकर चोटिल हुए दो खिलाड़ी स्ट्रेचर पर गए बाहर, 15 मिनट रुका रहा मैच

Mon, 16 Jan 2023 08:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

शुभमन गिल और विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़े। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान मैदान में ही एक बड़ा हादसा हुआ, जिसके लिए मैच को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
IND vs SL 3rd ODI: Sri Lanka fielders Vandersay, Ashen Bandara went on Stretcher after collision;Video
चोटिल हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। शुभमन गिल और विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़े। हालांकि, जहां एक तरफ भारतीय टीम के लिए जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ था, वहीं श्रीलंका को बड़ा झटका लगा जब उसके दो खिलाड़ी बाउंड्री बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से चोटिल हो बैठे। भारतीय पारी के दौरान ही यह बड़ा हादसा हुआ, जिसके लिए मैच को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। 
विज्ञापन

यह घटना भारतीय पारी के 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी, जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कोहली के शॉट को बचाने की कोशिश में अशेन बंडारा और जेफरी वांडरसे टकरा गए। इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ी मैदान में ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे। आनन-फानन में श्रीलंका के फीजियो मैदान में पहुंचे और तत्काल उपचार किया, लेकिन इससे दोनों खिलाड़ियों को कुछ खास आराम नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मैदान में स्ट्रेचर बुलाए गए। दोनों खिलाड़ियों को जल्द ही साथी श्रीलंकाई खिलाड़ियों और स्टाफ ने घेर लिया। स्ट्रेचर पर दोनों को बाहर ले जाया गया। वांडरसे को तुरंत कन्कशन रिप्लेसमेंट किया गया और उनकी जगह दुनिथ वेलालगे को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। वहीं, अशेन बंडारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। दोनों खिलाड़ियों को जांच के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। 
विज्ञापन

इससे पहले भारत की ओर से शुभमन गिल ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 110 गेंदों पर 166 रन की नाबाद पारी खेली। इसकी बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम 73 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने तीसरा मैच 317 रन से अपने नाम किया। साथ ही सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed