फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 3rd ODI: Rahul Dravid leaves Team India, flies to Bengaluru for health check up

Rahul Dravid Health: राहुल द्रविड़ की तबीयत बिगड़ी, चेकअप के लिए बेंगलुरु रवाना, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 13 Jan 2023 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jan 2023 02:38 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान द्रविड़ ने ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी और बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। हालांकि, अब वह बेंगलुरु में ही इसकी जांच करवाएंगे।

विज्ञापन
IND vs SL 3rd ODI: Rahul Dravid leaves Team India, flies to Bengaluru for health check up
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह टीम इंडिया का साथ छोड़ कोलकाता से शुक्रवार सुबह अकेले बेंगलुरु रवाना हो गए। वहीं, अन्य सहायक स्टाफ और खिलाड़ी समेत भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए बाद में तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होगी। द्रविड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सुबह-सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान द्रविड़ ने ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी और बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। हालांकि, अब वह बेंगलुरु में ही इसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि द्रविड़ के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह बिल्कुल ठीक हैं और रविवार को होने वाले मैच से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ सकते हैं। द्रविड़ की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में स्वस्थ दिखने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। भारत के मुख्य कोच 11 जनवरी को 50 वर्ष के हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ अपने डॉक्टरों से परामर्श लेने और कुछ एहतियाती टेस्ट करवाने के लिए बेंगलुरु गए हैं।

 

श्रीलंका सीरीज में भारत अब तक शानदार फॉर्म में रहा है। टी20 सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद, मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने रोहित, शुभमन गिल और विराट कोहली के कुछ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शनों के दम पर गुवाहाटी में सीरीज के पहले मैच में 67 रन की शानदार जीत दर्ज की थी।

IND vs SL 3rd ODI: Rahul Dravid leaves Team India, flies to Bengaluru for health check up
केएल राहुल और हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
कोलकाता में दूसरे वनडे में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर समेट दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके थे। जवाब में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद मेजबान टीम को रन-चेज में कुछ शुरुआती मुश्किलें आईं, लेकिन श्रेयस अय्यर (28), हार्दिक पांड्या (36) और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया। राहुल 64 रन बनाकर नाबाद रहे और 43वें ओवर में भारत को चार विकेट से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed