{"_id":"622f20dd96719b3a140e9663","slug":"ind-vs-sl-2nd-test-day-3-india-defeats-sri-lanka-in-day-night-test-pink-ball-test-live-score-clean-sweeps-series-india-vs-sri-lanka-2nd-test-match-in-bengaluru-chinnaswamy-stadium-latest-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया: घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती, रोहित ने बनाया शानदार रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया: घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती, रोहित ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
Mon, 14 Mar 2022 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:56 PM IST
सार
भारत ने श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन श्रीलंकाई टीम 208 रन पर सिमट गई और भारतीय टीम ने 238 रन से मैच जीत लिया। श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत ने बेंगलुरु में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में श्रीलंका को 238 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंका की टीम 208 रन पर सिमट गई। भारत ने श्रीलंका का टी-20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 222 रन से जीता था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई पहली पारी 109 रन पर सिमट गई थी। इस तरह दूसरी पारी में भारतीय टीम को 143 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी को भारत ने नौ विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी।
इस तरह श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 208 रन बना सकी और भारत ने मैच 238 रन से जीता। श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई पहली पारी 109 रन पर सिमट गई थी। इस तरह दूसरी पारी में भारतीय टीम को 143 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी को भारत ने नौ विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी।
विज्ञापन
इस तरह श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 208 रन बना सकी और भारत ने मैच 238 रन से जीता। श्रेयस अय्यर को बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
करुणारत्ने श्रीलंका को हार से नहीं बचा सके
दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बेहतरीन शतक जमाया। वह एक छोर पर टिके रहे और 174 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। हालांकि, अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। बतौर कप्तान ये उनका छठा शतक रहा। वहीं, डे-नाइट टेस्ट में करुणारत्ने का ये दूसरा शतक रहा। वह चौथी पारी में हजार रन बनाने वाले श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले कुमार संगकारा (1163) और महेला जयवर्धने (1096) का नाम आता है।
श्रीलंका का तीसरी बार किया क्लीन स्वीप
भारत ने विश्वा फर्नांडो का विकेट लेने के साथ ही तीसरी बार श्रीलंकाई टीम का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इससे पहले टीम इंडिया 1993-94 और 2017 में श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर चुकी है।टीम इंडिया ने लगातार 15वीं सीरीज जीती
भारतीय टीम ने घरेलू मैदानों पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीती है। टीम इंडिया पिछली बार घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। उसके बाद से अब तक भारतीय टीम घरेलू टेस्ट सीरीज में हारी नहीं है। यह भी एक रिकॉर्ड है, क्योंकि आज तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर इतनी सीरीज नहीं जीती है।भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं। टीम ने ये कारनामा दो बार किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ऐसा नवंबर 1994 से नवंबर 2000 तक किया था। वहीं दूसरी बार टीम ने ऐसा जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच किया था।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
रोहित ने भी बनाया शानदार रिकॉर्ड
कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार रिकॉर्ड बनाया। वह जब से टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान बने हैं, उसके बाद से उन्होंने न्यूजीलैंड को टी-20 सीरीज, वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20 सीरीज और श्रीलंका को टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। अब उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहली टेस्ट सीरीज में भी विपक्षी टीम का क्लीन स्वीप किया है। वह रेगुलर कप्तान बनने के बाद से तीनों फॉर्मेट मिलाकर पांच सीरीज में विपक्षी टीम का क्लीन स्वीप कर चुके हैं।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
भारत की पहली पारी
भारत ने बेंगलुरु टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 252 रन पर ऑलआउट हो गई।- श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 98 गेंदों पर 92 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए।
- इसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रन और हनुमा विहारी ने 31 रन की पारी खेली।
- विराट कोहली 23 रन और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए।
- मयंक 4 रन, रवींद्र जडेजा चार रन, अश्विन 13 रन, अक्षर पटेल नौ रन और शमी पांच रन बनाकर आउट हुए।
- श्रीलंका की ओर से एम्बुलडेनिया और जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, धनंजय डिसिल्वा को दो और लकमल को एक विकेट मिला।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका की पहली पारी
भारत के 252 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई।- एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। वहीं, निरोशान डिकवेला ने 21 रन की पारी खेली।
- श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
- कुसाल मेंडिस दो रन, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने चार रन, लाहिरू थिरिमाने आठ रन और चरिथ असलंका पांच रन बनाकर आउट हुए।
- इसके अलावा धनंजय डिसिल्वा ने 10 रन की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में एम्बुलडेनिया एक रन, लकमल पांच रन और विश्वा फर्नांडो आठ रन बनाकर आउट हुए। जयविक्रमा एक रन पर नाबाद रहे।
- भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। उन्होंने भारतीय जमीन पर पहली बार पारी में पांच विकेट और ओवरऑल आठवीं बार पारी में पांच विकेट लिए।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
भारत की दूसरी पारी
भारत ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 303 रन बनाए और इस तरह 446 रन की बढ़त हासिल की और श्रीलंका को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया।- भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई और 67 रन बनाकर आउट हुए।
- इसके अलावा ऋषभ पंत ने 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर पचास लगाया और टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
- कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन, विराट कोहली ने 13 रन और हनुमा विहारी ने 35 रन की पारी खेली।
- वहीं, मयंक अग्रवाल और रवींद्र जडेजा 22-22 रन, अश्विन 13 रन और अक्षर पटेल नौ रन बनाकर आउट हुए। शमी 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
- श्रीलंका की ओर से जयविक्रमा ने चार विकेट झटके। वहीं, एम्बुलडेनिया को तीन विकेट मिला। इसके अलावा विश्वा फर्नांडो और धनंजय ने एक-एक विकेट लिया।
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
श्रीलंका की दूसरी पारी
दूसरी पारी में श्रीलंकाई टीम 208 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह टीम इंडिया ने 238 रन से जीत हासिल की।- शून्य पर श्रीलंका को पहला झटका लगा। लाहिरू थिरिमाने बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
- इसके बाद कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और कुसाल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। मेंडिस ने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक लगाया और 54 रन बनाकर आउट हुए।
- एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डिसिल्वा कुछ खास नहीं कर सके। मैथ्यूज एक रन और धनंजय चार रन बनाकर आउट हुए।
- विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला 12 रन और चरिथ असलंका पांच रन बनाकर आउट हुए।
- इस बीच कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा किया। भारत में यह उनका पहला शतक रहा। करुणारत्ने 174 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया।
- अश्विन ने एम्बुलडेनिया (2) और विश्वा फर्नांडो (2) और बुमराह ने सुरंगा लकमल (1) को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका की पारी को समेट दिया। लकमल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। यह उनका आखिरी टेस्ट था।
- भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट झटके। वहीं, जस्प्रीत बुमराह को तीन विकेट मिले। अक्षर पटेल ने दो और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।