फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 2nd T20: Rahul Tripathi third oldest player to debut for India in T20, scored only five runs

IND vs SL: राहुल T20 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए

Fri, 06 Jan 2023 12:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

त्रिपाठी को श्रीलंका के खिलाफ टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और पांच गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में त्रिपाठी ने एक चौका लगाया।

विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20: Rahul Tripathi third oldest player to debut for India in T20, scored only five runs
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के लिए एक और राहुल ने डेब्यू कर लिया है। हम बात कर रहे हैं राहुल त्रिपाठी की। दरअसल, संजू सैमसन पहले टी20 के बाद चोटिल हो गए थे। ऐसे में राहुल त्रिपाठी को भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिला। उन्हें बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने उन्हें टीम इंडिया की कैप दी। 
विज्ञापन

राहुल तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

डेब्यू करते वक्त राहुल त्रिपाठी की उम्र 31 साल 309 दिन की रही और वह टी20 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इस मामले में पहले नंबर पर भारत के मौजूदा हेड कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने 2011 में 38 साल 232 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। वहीं, सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुलकर ने 2006 में 33 साल 221 दिन की उम्र में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद राहुल त्रिपाठी का नंबर आता है। श्रीनाथ अरविंद चौथे और स्टुअर्ट बिन्नी पांचवें नंबर पर हैं। राहुल त्रिपाठी को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। भारत के लिए डेब्यू से पहले वह 125 टी20 (घरेलू और लीग) मैच खेल चुके हैं। 

भारत के लिए टी20 में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र खिलाफ डेब्यू
साल
राहुल द्रविड़ 38 साल 232 दिन ENG 2011
सचिन तेंदुलकर 33 साल 221 दिन SA 2006
राहुल त्रिपाठी 31 साल 309 दिन SL 2023
श्रीनाथ अरविंद 31 साल 177 दिन SA 2015
स्टुअर्ट बिन्नी 31 साल 44 दिन ZIM 2015
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में राहुल त्रिपाठी पांचवें नंबर पर हैं। उनसे आगे सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, क्लिंगर और डेविड मलान हैं। त्रिपाठी को श्रीलंका के खिलाफ टी20 में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और पांच गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में त्रिपाठी ने एक चौका लगाया।

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने से पहले सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले प्लेयर
खिलाड़ी डेब्यू डेब्यू से पहले
टी20 खेले
सूर्यकुमार यादव 14-03-2021 170
दीपक हुड्डा 24-02-2022 141
माइकल क्लिंगर 17-02-2017 133
डेविड मलान 25-06-2017 133
राहुल त्रिपाठी 05-01-2023 125

राहुल त्रिपाठी को दिलशान मदुशंका ने कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रन बनाए थे। पाथुम निसांका ने 33 रन, कुशल मेंडिस ने 31 गेंदों में 52 रन, चरिथ असलंका ने 19 गेंदों में 37 रन और दासुन शनाका ने 22 गेंदों में नाबाद 56 रन की पारी खेली। शनाका ने अपनी पारी में दो चौके और छक्के लगाए। 

IND vs SL, 2nd T20I: Rahul Tripathi Makes International Debut Against Sri  Lanka

जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 51 रन और अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा शिवम मावी ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed