फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेयर ड्रायर और प्रेस से की गई पिच सुखाने की नाकाम कोशिश, BCCI की जमकर बेइज्जती

Mon, 06 Jan 2020 12:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 06 Jan 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
IND Vs SL, 1st T20I: Worlds Richest Cricket Board BCCI Uses Hair Dryer And Steam Iron
गीली पिच का मुआयना करते विराट - फोटो : ट्विटर

मैदान गीला होने की वजह से रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला पहला टी-20 रद्द हो गया। टॉस तो तय समय पर हुआ, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बारिश बाधा बन गई। अंपायर्स एक तरफ पिच निरक्षण का समय बदलते रहे तो दूसरी ओर ग्राउंड स्टाफ पिच सूखाने की नाकाम कोशिश में लगा रहा। नतीजतन बिना गेंद फेंके मुकाबला रद्द करना पड़ा।

IND Vs SL, 1st T20I: Worlds Richest Cricket Board BCCI Uses Hair Dryer And Steam Iron
हेयर ड्रायर से पिच सुखाने की कोशिश - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया, लेकिन खेल शुरू होता इसके पहले ही तेज बारिश शुरू गई। बारिश थमने के बाद पिच पर कुछ गीले स्थान बन गए, यह वह स्पॉट्स थे, जहां हर हाल में गेंद पिच होती। लिहाजा स्टेडियम के कर्मचारी पिच सूखाने में जुट गए, लेकिन जिन उपकरणों के साथ उनकी कोशिश शुरू हुई वह वाकई हास्यास्पद था।

IND Vs SL, 1st T20I: Worlds Richest Cricket Board BCCI Uses Hair Dryer And Steam Iron
हेयर ड्रायर से पिच सुखाने की कोशिश - फोटो : ट्विटर

गुवाहाटी की पिच को सुखाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया, वो शायद क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ होगा। ग्राउंड स्टाफ पहले वैक्यूम क्लीनर से पिच सुखाने लगा। बात न बनती देख तुरंत हेयर ड्रायर और फिर कपड़ों पर स्त्री करने वाले स्टीम आयरन का प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND Vs SL, 1st T20I: Worlds Richest Cricket Board BCCI Uses Hair Dryer And Steam Iron
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते ग्राउंड स्टाफ - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जिसमें इन सब चीजों का इस्तेमाल पिच को सुखाने के लिए क्या गया। मैच को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी परेशान होते दिखे। वह कई बार मैदान पर गए और पिच का जायजा लिया।

विज्ञापन
IND Vs SL, 1st T20I: Worlds Richest Cricket Board BCCI Uses Hair Dryer And Steam Iron
पिच सुखाते ग्राउंडकर्मी - फोटो : ट्विटर

पिच सुखाने के लिए वैक्यूम क्लीनर, स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजाक बनाया। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने असम क्रिकेट संघ के ग्राउंड स्टाफ की गलती बताई। रात 9:46 तब ग्राउंड स्टाफ बड़ी ही ईमानदारी से अपना काम करते दिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed