फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SCO T20 World Cup 2021 What if Afghanistan does not beat New Zealand Ravindra Jadeja gave this answer on the question of the journalist

Video: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पर बोले- रवींद्र जडेजा, पत्रकार के सवाल पर दिया यह जवाब

Sat, 06 Nov 2021 09:09 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 06 Nov 2021 09:09 AM IST
सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में भारत ने आयरलैंड पर एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार हैं। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी या नहीं यह अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। 

विज्ञापन
IND vs SCO T20 World Cup 2021 What if Afghanistan does not beat New Zealand Ravindra Jadeja gave this answer on the question of the journalist
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में 37वां मैच भारत और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। दुबई में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए स्कॉटलैंड पर एकतरफा जीत दर्ज की। भारत की जीत के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद थोड़ा और मजूबत हो गई हैं। टीम इंडिया के यह मुकाबला जीतने में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। मैच के बाद एक पत्रकार ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर उनसे सवालल किया। जिसके बाद में रवींद्र जडेजा ने बेहद शानदार जवाब दिया। 

विज्ञापन


पत्रकार को जडेजा ने दिया मजेदार जवाब

स्कॉटलैंड को हराने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान एक पत्रकार ने रवींद्र जडेजा से सवाल किया। जर्नलिस्ट ने कहा, जडेजा जैसे ये अभी बातें चल रही हैं कि न्यूजीलैंड अफगानिस्तन से हार जाए तो मलतब हमारे के कुछ चांस बन पाएंगे, अगर न्यूजीलैंड हारता ही नहीं है तो फिर क्या करेंगे? पत्रकार के इस सवाल के जडेजा समझ नहीं पाए और उन्होंने दोबारा रिपीट करने के लिए कहा। जर्नलिस्ट के सवाल के दोबारा सुनने के बाद जडेजा ने कहा, तब फिर बैग पैक करके घर जाएंगे और क्या। इस जवाब के बाद जडेजा मुस्करा देते हैं। 
विज्ञापन


भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से रौंदा

दुबई में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी। यह मुकाबला भारत ने 81 गेंदें शेष रहते हुए अपने नाम किया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। स्कॉटलैंड के बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए और पूरी टीम 17.4 ओवर में 85 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट लिए। इसके बाद जीत के लिए 86 रनों का टारगेट भारत ने 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने आक्रामक बैटिंग की। केएल राहुल ने 19 गेंदों पर 50 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 30 रनों की पारी खेली। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा को  प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed