फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Womens ODI Match Playing-11, India eyeing place in final, South Africa to keep the hopes alive

IND vs SA Playing-11: द. अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया, काशवी की चोट ने बढ़ाई चिंता

Tue, 06 May 2025 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 May 2025 05:25 PM IST
सार

भारतीय टीम तीन मुकाबलों में चार अंक हासिल करके अंक तालिका में शीर्ष पर है। वे दूसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका से आगे हैं, जिसके भी चार अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट -0.166 है। भारत का नेट रन रेट 0.433 है।

विज्ञापन
IND vs SA Womens ODI Match Playing-11, India eyeing place in final, South Africa to keep the hopes alive
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women Twitter

विस्तार

 भारतीय महिला टीम श्रीलंका के कोलंबो में जारी त्रिकोणीय वनडे सीरीज में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम से भिड़ेगी। इस मैच में टीम इंडिया की नजरें पिछले मैच में श्रीलंका से मिली हार से उबरकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम का आठ मैचों की जीत का सिलसिला रविवार को मेजबान श्रीलंका से हार के साथ समाप्त हो गया।
विज्ञापन


भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर
भारतीय टीम हालांकि अब भी अपने बेहतर रन रेट के कारण फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है, लेकिन वह अपने अगले मैच में जीत हासिल करके स्थान पक्का करने उतरेगी। भारतीय टीम तीन मुकाबलों में चार अंक हासिल करके अंक तालिका में शीर्ष पर है। वे दूसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका से आगे हैं, जिसके भी चार अंक हैं लेकिन उसका नेट रन रेट -0.166 है। भारत का नेट रन रेट 0.433 है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को पहली जीत की तलाश
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है, लेकिन उसे अभी दो मैच खेलने हैं और इनमें जीत हासिल करने पर वह भी फाइनल में जगह बना सकती है। इस सीरीज में भारत की बल्लेबाजी एक बड़ा सकारात्मक पक्ष रही है। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल दो अर्धशतक सहित 163 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। अन्य बल्लेबाजों ने भी इसमें योगदान दिया है।

गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
स्नेह राणा ने गेंदबाजी में कमान अच्छी तरह से संभाली है। उन्होंने तीन मैचों में 4.25 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए हैं। राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में पांच विकेट लिए थे और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगी। पहले दो मैचों में गेंदबाजों ने भारत को जीत दिलाई, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इस मैच में ऑलराउंडर काशवी गौतम केवल पांच ओवर करने के बाद मैदान से बाहर चली गई थी। कप्तान हरमनप्रीत ने हार के बाद कहा था, 'गेंदबाजी एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमें सुधार करने की जरूरत है। आज मौके थे, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा सके।'
विज्ञापन

काशवी गौतम के चोटिल होने से लगा झटका
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑलराउंडर काशवी गौतम के चोटिल होने से झटका लगा है। गौतम ने इसी सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, वह डेब्यू सीरीज तीन मैच बाद ही पैर में चोट लगा बैठीं और सीरीज से बाहर हो गईं। 22 वर्षीय खिलाड़ी सीरीज में तीन मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाईं और बल्ले से भी 22 रन ही बना पाईं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी जगह क्रांति गौड़ को शामिल किया जाना तय है। क्रांति ने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है और डब्ल्यूपीएल में यूपी वॉरियर्स के लिए आठ मैच खेले हैं। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने अपने करियर में आठ पारियों में छह विकेट झटके हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम कर रही संघर्ष
बात अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम की करें तो उसकी टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। उसे पिछले नौ एकदिवसीय मैचों में से आठ में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें इस श्रृंखला के दोनों मैच भी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी लेकिन अगले मैच में उसे श्रीलंका से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। उसने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने खराब प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने में संघर्ष करना पड़ा है, जबकि गेंदबाजों की लाइन और लेंथ में अनुशासन की कमी है, जिससे उसके लिए दबाव बनाना या विकेट लेना मुश्किल हो गया है। श्रीलंका की भीषण गर्मी से निपटने का संघर्ष उनकी मुसीबतों को और बढ़ा रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणानी।

दक्षिण अफ्रीका: एल वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, लारा गुडॉल, काराबो मेसो (विकेटकीपर), सुने लुस, एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, नॉनकुलुलेको मलाबा, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed