फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Will Shardul Thakur not play in India vs South Africa 2nd Test injury update in hindi

IND vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे शार्दुल ठाकुर? अभ्यास सत्र में लगी थी चोट

Sun, 31 Dec 2023 08:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 31 Dec 2023 08:47 AM IST
सार

भारत पहला टेस्ट तीन दिनों के भीतर हार गया था। शार्दुल का प्रदर्शन औसत रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में पहली पारी में 24 और दूसरी पारी में दो रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल को पहली पारी में एक सफलता मिली थी।

विज्ञापन
IND vs SA Will Shardul Thakur not play in India vs South Africa 2nd Test injury update in hindi
शार्दुल ठाकुर ने पहले टेस्ट में डीन एल्गर को आउट किया था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा। केप टाउन में होने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी। सेंचुरियन में मेजबान टीम ने पहले टेस्ट को पारी और 32 रन से अपने नाम कर लिया था। भारत ने दूसरे मुकाबले के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शनिवार (30 दिसंबर) को वैकल्पिक अभ्यास सत्र रखा गया था। इस दौरान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन


कहा जा रहा था कि शार्दुल दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उनकी चोट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शार्दुल की स्थिति ठीक है। शनिवार को सेंचुरियन में अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें बाएं कंधे में चोट लगी थी। चोट के बाद उन्होंने आराम किया और वह अब पूरी तरह ठीक हैं। भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ ने किसी इलाज की सिफारिश नहीं की है और शार्दुल का कोई स्कैन भी नहीं हुआ है। चोट लगने के बावजूद शार्दुल ने बल्लेबाजी जारी रखी थी।
विज्ञापन

IND vs SA Will Shardul Thakur not play in India vs South Africa 2nd Test injury update in hindi
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
पहले टेस्ट में फेल रहे थे शार्दुल
भारत पहला टेस्ट तीन दिनों के भीतर हार गया था। शार्दुल का प्रदर्शन औसत रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में पहली पारी में 24 और दूसरी पारी में दो रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में शार्दुल को पहली पारी में एक सफलता मिली थी। दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी खेलने की जरुरत ही नहीं पड़ी थी। अब दूसरे टेस्ट में शार्दुल को अगर मौका मिलता है तो टीम इंडिया को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

इन खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में लिया भाग
सेंचुरियन में वैकल्पिक अभ्यास सत्र में केवल सात से आठ खिलाड़ी ही शामिल हुए। इनमें शार्दुल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, यशस्वी जयसवाल, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत शामिल थे। सभी कोच इस दौरान वहां मौजूद थे।

IND vs SA Will Shardul Thakur not play in India vs South Africa 2nd Test injury update in hindi
अभ्यास सत्र के दौरान रोहित शर्मा और मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव
दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। बड़ा सवाल यह है कि क्या टीम प्रसिद्ध कृष्णा को बरकरार रखेगी? उन्होंने पहले टेस्ट में डेब्यू किया था और सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे। वह काफी महंगे साबित भी हुए थे। उन्होंने 20 ओवर में 4.70 की इकोनॉमी रेट से 93 रन भी लुटाए थे। तेज गेंदबाज का प्रदर्शन जांच के दायरे में आ गया है और टीम प्रबंधन के सामने विकल्पों में मुकेश कुमार और अवेश खान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त माना जा रहा है कि पीठ की जकड़न के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाने वाले रवींद्र जडेजा भी चयन के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed