फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SA Why Ravindra Jadeja not play in India vs south africa 1st test bcci Rohit Sharma explained

IND VS SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में क्यों नहीं खेलें रवींद्र जडेजा? रोहित शर्मा ने बताया कारण

Tue, 26 Dec 2023 03:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Dec 2023 03:13 PM IST
सार

विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने मैदान पर वापसी की। टॉस के समय जब कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन एलान किया तो रवींद्र जडेजा का नाम नहीं था।

विज्ञापन
IND VS SA Why Ravindra Jadeja not play in India vs south africa 1st test bcci Rohit Sharma explained
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत मंगलवार (26 दिसंबर) को हुई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में कुल तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। भारत के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाज डेविड बेडिंघम और तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर ने डेब्यू किया। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस मुकाबले में नहीं खऱेल पाए।
विज्ञापन


विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने मैदान पर वापसी की। टॉस के समय जब कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन एलान किया तो रवींद्र जडेजा का नाम नहीं था। इससे सभी हैरान हो गए। रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर दोनों को टीम में जगह मिली लेकिन जडेजा का नाम नहीं था। रोहित ने बताया कि जडेजा चोट की समस्या के कारण टीम में नहीं हैं।
विज्ञापन

IND VS SA Why Ravindra Jadeja not play in India vs south africa 1st test bcci Rohit Sharma explained
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/X
बीसीसीआई ने टॉस के पहले दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच शुरू होने से पहले बताया, "रवींद्र जडेजा ने मैच की सुबह पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन की शिकायत की। वह पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।" टॉस के समय रोहित शर्मा ने भी इस बारे में बताया। रोहित ने पीठ की ऐंठन के कारण जडेजा की अनुपस्थिति की पुष्टि की।

रोहित शर्मा ने क्या कहा?
रोहित ने कहा, ''हम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ खेल रहे हैं। जडेजा के स्थान अश्विन खेल रहे हैं। जडेजा की पीठ में थोड़ी ऐंठन थी, इसलिए अश्विन टीम में आए हैं। प्रसिद्ध अपना डेब्यू कर रहे हैं। अन्य तेज गेंदबाज शार्दुल, सिराज और बुमराह हैं।'' टॉस के समय भारत के कप्तान रोहित ने स्वीकार किया कि वह निश्चित नहीं थे कि विकेट पर पहले बल्लेबाजी करें या पहले गेंदबाजी करें। इसलिए टॉस हारने से खुशी हुई।
विज्ञापन

IND VS SA Why Ravindra Jadeja not play in India vs south africa 1st test bcci Rohit Sharma explained
प्रसिद्ध कृष्णा अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (डब्ल्यू), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed