फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Why BCCI selectors choose Jasprit Bumrah vice-captain of Indian team Shreyas Iyer and Rishabh Pant got new challenge

IND vs SA: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से प्रेरित होकर चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को लेकर लिया फैसला? दो युवाओं को मिली चुनौती

Sat, 01 Jan 2022 06:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने तीनों प्रारूप में बुमराह के निरंतर अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें दिया है।

विज्ञापन
IND vs SA Why BCCI selectors choose Jasprit Bumrah vice-captain of Indian team Shreyas Iyer and Rishabh Pant got new challenge
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने तीनों प्रारूप में बुमराह के निरंतर अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें दिया है। इस बात की उम्मीद बहुत कम लोगों को थी कि बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा। इसके लिए चयनकर्ताओं को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टिम पेन के हटने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए कमिंस को टेस्ट कप्तान बनाया। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए निरंतर तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसी तरह बुमराह ने भी टीम इंडिया के लिए योगदान दिया है। भले ही बुमराह कामचलाऊ उपकप्तान होंगे, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके नाम की घोषणा करके कई संदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


अय्यर और पंत को मिला संदेश
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी कप्तानी को साबित कर चुके श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है। दोनों को टीम में तो चुना है, लेकिन उपकप्तान नहीं बनाया है। चयनकर्ताओं ने ऐसा करके अय्यर और पंत को यह संदेश दिया है कि बड़े पद के लिए तीनों फॉर्मेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बुमराह ने 2016 से निरंतर टीम इंडिया के लिए योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उपकप्तान बने बुमराह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘यह व्यवस्था सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए है। रोहित चोट के कारण बाहर हैं। वे वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज से वापसी करेंगे तो राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। चयनकर्ता बुमराह को उनके निरंतर प्रदर्शन का इनाम देना चाहते थे इसलिए पंत और अय्यर के ऊपर उन्हें प्राथमिकता दी गई।’’


एमएसके प्रसाद ने बुमराह मामले पर दी प्रतिक्रिया
भारतीय चयनसमिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने भी बुमराह के उपकप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह चयनकर्ताओं के लिए आसान फैसला था। उन्होंने कहा, ‘‘बुमराह एक समझदार खिलाड़ी है। वह काफी समझदारी से काम लेता है। ऐसे में उसे क्यों न सम्मान दिया जाए। मुझे यह फैसला काफी पसंद आया। अगर कोई तेज गेंदबाज तीनों प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे टीम का कप्तान क्यों नहीं बना सकते हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed