फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Where should Hardik Pandya bat in Team India, Sunil Gavaskar replies

IND vs SA: आईपीएल के हीरो रहे हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में कहां करें बल्लेबाजी, सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

Tue, 31 May 2022 04:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 04:08 PM IST
सार

हार्दिक को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत नौ जून से होनी है। ऐसे में गावस्कर ने बताया है कि कौन सा बैटिंग पोजिशन हार्दिक के लिए सही है।

विज्ञापन
IND vs SA: Where should Hardik Pandya bat in Team India, Sunil Gavaskar replies
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता। टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने न केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाया। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने हार्दिक की तारीफ में पुल बांध दिए हैं। इसी कड़ी में सुनील गावस्कर ने भी हार्दिक की तारीफ की है।
विज्ञापन

 

हार्दिक को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत नौ जून से होनी है। ऐसे में गावस्कर ने बताया है कि कौन सा बैटिंग पोजिशन हार्दिक के लिए सही है। गुजरात के लिए हार्दिक ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी। वह तीसरे या चौथे स्थान पर टीम के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं, टीम इंडिया में उन्हें छठे या सातवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की वजह से ही हार्दिक इस सीजन बाकी सीजन की तुलना में सबसे ज्यादा रन बना सके। 28 साल के हार्दिक ने आठ विकेट भी लिए। गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है कि टीम इंडिया में उन्हें पांचवें या छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाएगा। इन्हें आपस में घुमाया भी जा सकता है। ऐसा हुआ तो भारत के पास एक विस्फोटक प्लेइंग कॉम्बिनेशन होगा।
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा- 14वें से 20वें ओवर तक के लिए भारत के पास कुछ आक्रामक बल्लेबाज रहेंगे और टीम आखिरी छह ओवर में 100 से 120 रन बना सकेगी। पंत और हार्दिक ऐसा करने में सक्षम हैं। यह देखना दिलचस्प होगा। मैं पंत और हार्दिक को पांचवें और छठे नंबर पर एकसाथ बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्सुक हूं। यह सीजन हार्दिक के लिए बल्ले से खास रहा है और वह यही फॉर्म आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

हार्दिक ने आईपीएल 2022 में 15 मैचों में 44.27 की औसत और 131.27 के स्ट्राइक रेट से 487 रन बनाए। इससे पहले किसी एक सीजन में उनका स्कोर 402 रन था, जो उन्होंने आईपीएल 2019 में 16 मैचों में बनाए थे। तब हार्दिक मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते थे। इस साल मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें गुजरात की टीम ने रिटेन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed