फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli completes 500th innings in international cricket joins Sachin Tendulkar Rahul Dravid and MS Dhoni club

IND vs SA: सचिन-द्रविड़ और धोनी के खास क्लब में शामिल हुए कोहली, ऋषभ पंत के साथ मिलकर अजहरुद्दीन से भी निकले आगे

Thu, 13 Jan 2022 07:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

विराट कोहली एक बार फिर से शतक नहीं लगा सके। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 नवंबर 2019 के बाद से उनके प्रशंसकों को शतक का इंतजार है। शतकीय पारी नहीं खेलने के बावजूद कप्तान कोहली ने केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli completes 500th innings in international cricket joins Sachin Tendulkar Rahul Dravid and MS Dhoni club
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट कोहली एक बार फिर से शतक नहीं लगा सके। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 नवंबर 2019 के बाद से उनके प्रशंसकों को शतक का इंतजार है। शतकीय पारी नहीं खेलने के बावजूद कप्तान कोहली ने केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अपने करियर की 500वीं पारी पूरी कर ली। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 पारी खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


कोहली से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी हासिल कर चुके हैं। तेंदुलकर ने 782, द्रविड़ ने 605 और धोनी ने 526 पारी खेली है। कोहली का अब इन तीनों के खास क्लब में शामिल हो चुके हैं। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला और तीसरा मुकाबला ही खेल सके। वे दूसरे टेस्ट में पीठ में तकलीफ के कारण बाहर थे।
विज्ञापन


केपटाउन में खेली स्पेशल पारी
कोहली ने केपटाउन की पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 79 रन बनाए थे। विराट ने 201 गेंदों का सामना किया था और 12 चौके लगाए थे। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला था। पहली पारी में विराट का स्ट्राइक रेट 39.30 था। अगर दूसरी पारी की बात करें तो उन्होंने 143 गेंद पर 29 रन बनाए। इस दौरान चार चौके लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 20.27 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहर को विराट ने छोड़ा पीछे
कोहली ने पंत के साथ मिलकर दूसरी पारी में 94 रन की साझेदारी की। वे भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में पांचवें विकेट की साझेदारी के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रवीण आमरे को पीछे छोड़ा। अजहर और आमरे ने डरबन के मैदान पर 1992-92 में पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की थी। अगर इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग हैं। दोनों ने 2001-02  में 220 रन जोड़े थे। कोहली-पंत दूसरे नंबर पर हैं।


कोहली की खास पारी
विराट कोहली की छोटी पारी की प्रशंसा क्रिकेट एक्सपर्ट कर रहे हैं। विराट ने स्वभाव के विपरीत धीमी बल्लेबाजी की। उनका करियर स्ट्राइक रेट टेस्ट में 56.27 है, लेकिन दोनों पारियों में टीम के लिए उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की। एक छोर संभाले रखा और ऋषभ पंत को फ्री होकर खेलने की आजादी दी। पंत ने तेजी से अर्धशतक लगाया और पहले से ज्यादा संयमित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed