फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name

IND vs SA: भारतीय टीम में लखनऊ के सबसे ज्यादा खिलाड़ी, CSK-MI के सबसे कम, जानें किस टीम के कितने खिलाड़ी

Fri, 03 Jun 2022 07:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Jun 2022 07:22 PM IST
सार

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। सीरीज में रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे। तीनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

विज्ञापन
IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के बाद भारत में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होने वाली है। टीम इंडिया नौ जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


सीरीज में रोहित के अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे। तीनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। राहुल के अलावा हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।  राहुल की बात करें तो वो आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान हैं। उनकी आईपीएल टीम के चार खिलाड़ी भारत की मौजूदा टीम में हैं। यह संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के बाद दिल्ली के सबसे ज्यादा खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनी गई टीम में लखनऊ के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सबसे खिलाड़ी हैं। दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। उसके तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बराबर हिस्सेदारी मिली है। तीनों टीमों केदो-दो खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह दी गई है।

IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
फाइनल खेलने वाली टीमों को मिली कम हिस्सेदारी
पहली बार टूर्नामेंट में खेलने वाली टीम गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराया। खिताबी मुकाबले मुकाबले में पहुंचने के बावजूद दोनों टीमों के सिर्फ एक-एक खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी गई है। चहल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 27 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
टीम में मुंबई और चेन्नई के सिर्फ एक-एक खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल जीती है। वहीं, चेन्नई ने चार बार खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को ही सीरीज के लिए चुना गया है। इनदोनों के अलावा पंजाब किंग्स के भी सिर्फ एक खिलाड़ी भारतीय टीम में हैं।

IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
किस टीम के कितने खिलाड़ी
टीम संख्या खिलाड़ियों के नाम
लखनऊ सुपर जाएंट्स चार केएल राहुल, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स तीन ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल
कोलकाता नाइटराइडर्स दो श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दो दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल
सनराइजर्स हैदराबाद दो भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक
पंजाब किंग्स एक अर्शदीप सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स एक ऋतुराज गायकवाड़
मुंबई इंडियंस एक ईशान किशन
राजस्थान रॉयल्स एक युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस एक हार्दिक पांड्या

IND vs SA Team India Squad for South Africa four Lucknow Super Giants player in team check csk mi kkr dc pbks srh rcb gt rr players name
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख समय मैदान
पहला टी20 9 जून शाम 7 बजे दिल्ली
दूसरा टी20 12 जून शाम 7 बजे कटक
तीसरा टी-20 14 जून शाम 7 बजे विशाखापट्टनम
चौथा टी-20 17 जून शाम 7 बजे राजकोट
पांचवां टी-20 19 जून शाम 7 बजे बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed