फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Team india loose one WTC Point for slow over rate against South Africa

IND vs SA: सेंचुरियन में पहली बार जीता भारत पर हो गया बड़ा नुकसान, क्या इंग्लैंड जैसी होगी टीम इंडिया की हालत ?

Sat, 01 Jan 2022 09:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 09:35 AM IST
सार

सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को दक्षिण अफ्रीका में चौथी जीत दिलाई थी, लेकिन इस दौरान तेज गेंदबाजों की एक गलती का नुकसान पूरी टीम को हुआ है। 

विज्ञापन
IND vs SA Team india loose one WTC Point for slow over rate against South Africa
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेंचुरियन टेस्ट में धीमे ओवर रेट के कारण भारतीय टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में एक अंक का नुकसान उठाना पड़ा है। आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही टीम इंडिया की मैच फीस में भी 20 फीसदी की कटौती की गई है। भारतीय टीम निर्धारित समय में एक ओवर कम कर पाई थी। आईसीसी के नियम के अनुसार गेंदबाजी करने वाली टीम के खिलाड़ियों को हर ओवर के लिए 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम एक ओवर पीछे थी, इसलिए 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गलती स्वीकार की और जुर्माना भी स्वीकार किया। इस वजह से आधिकारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी। 
विज्ञापन


क्या इंग्लैंड जैसी होगी भारत की हालत
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के सत्र 2021-2023 में इंग्लैंड की टीम ने लगातार धीमे ओवर रेट से गेंदबाजी की है और लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अंक गंवाए हैं। वहीं पिछले कुछ मैचों में इंग्लैंड का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड की टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करती दिखी और एशेज सीरीज में भी इंग्लैंड हार चुकी है। वहीं इस सीरीज में धीमे ओवर रेट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कई अंक भी गंवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंचुरियन में भारत ने रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में टीम इंडिया ने अफ्रीका को 113 रन से हराया। सेंचुरियन के मैदान में यह पहला मौका था, जब भारत ने यहां टेस्ट मैच जीता था। वहीं अफ्रीकी टीम इस मैदान में सिर्फ तीसरी बार ही हारी है। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed