फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st T20 Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया, मिलर-डुसेन छीनी जीत

Thu, 09 Jun 2022 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jun 2022 11:20 PM IST
खास बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs SA T20 2022 Match Live Score: T20 Series 2022 India vs South Africa Match at Delhi News in Hindi
डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:29 PM, 09-Jun-2022

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन ने तूफानी पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 131 रन की नाबाद साझेदारी की। 

यह दक्षिण अफ्रीका का टी-20 में सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले उन्होंने 2007 में जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रन चेज किया था। टीम इंडिया की नजर यह मैच जीतकर रिकॉर्ड लगातार 13वां टी-20 मुकाबला अपने नाम करने पर थी, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया।

भारत ने इस मैच से पहले टी-20 क्रिकेट में लगातार 12 जीत हासिल की थी। इस दौरान टीम इंडिया ने पिछले साल टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान, आयरलैंड और नामीबिया को हराया था। फिर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। भारत के अलावा अफगानिस्तान और रोमानिया ने लगातार 12-12 टी-20 जीते हैं।
10:16 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: डुसेन का अर्धशतक

17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। फिलहाल अफ्रीकी टीम को 18 गेंदों पर 34 रन की जरूरत है। डेविड मिलर के बाद रसी वान डर डुसेन ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 17वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर में तीन छक्के और एक चौका समेत 22 रन बटोरे। यह डुसेन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
10:03 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: मिलर का तूफानी अर्धशतक

15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 148 रन बना लिए हैं। डेविड मिलर तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके टी-20 करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। फिलहाल रसी वान डर डुसेन 29 गेंदों पर 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले चार ओवर में 56 रन बने हैं। 12वें ओवर में 14 रन, 13वें ओवर में 19 रन, 14वें ओवर में नौ रन और 15वें ओवर में 14 रन बने। 
09:49 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: पिछले दो ओवर में बने 33 रन

13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर 16 गेंदों पर 36 रन और रसी वान डर डुसेन 23 गेंदों पर 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हर्षल पटेल ने 12वें ओवर में 14 रन लुटाए। वहीं, 13वें ओवर में अक्षर पटेल ने 19 रन लुटाए। पिछले दो ओवर में कुल मिलाकर 33 रन बने हैं। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद 13वें ओवर में मिलर ने एक बार फिर बड़े शॉट लगाए। उन्होंने इस ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए। भारत को मिलर को पवेलियन भेजना ही होगा।
09:44 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 92/3

11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर आठ गेंदों पर सात रन और रसी वान डर डुसेन 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब भी 110 से ज्यादा रन की जरूरत है।
09:34 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA T20 Live: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर एक रन और रसी वान डर डुसेन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल ने नौवें ओवर में क्विंटन डिकॉक को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों पर 22 रन बना सके। अपनी पारी में डिकॉक ने तीन चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका को फिलहाल 66 गेंदों पर 130 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: प्रिटोरियस पवेलियन लौटे

छठे ओवर में 61 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को दूसरा झटका लगा। हर्षल पटेल पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया। हर्षल ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ड्वेन प्रिटोरियस को ओवर की दूसरी गेंद पर स्लोअर फुलटॉस पर क्लीन बोल्ड किया। प्रिटोरियस 13 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। हर्षल ने छठे ओवर में सिर्फ एक रन दिया। छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 61 रन है। रसी वान डर डुसेन शून्य और क्विंटन डिकॉक 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
09:16 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 60/1

पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल ड्वेन प्रिटोरियस 12 गेंदों पर 29 रन और क्विंटन डिकॉक 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या के पांचवें ओवर में तीन छक्के लगाए। 
09:11 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: चार ओवर के बाद अफ्रीका 42/1

चार ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 42 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 10 गेंदों पर 15 रन और ड्वेन प्रिटोरियस छह गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
09:02 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीकी कोच तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराय। बावुमा आठ गेंदों पर 10 रन बना सके। पंत ने विकेट के पीछे डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल प्रिटोरियस चार रन और डिकॉक छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed