फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility

IND vs SA T20: टीम इंडिया के साथ द. अफ्रीका के दौरे पर नहीं जाएंगे गौतम गंभीर? इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

Mon, 28 Oct 2024 05:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Oct 2024 05:00 PM IST
सार

लक्ष्मण ही अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे। वहीं, गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility
सैमसन और गंभीर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। इस दौरान टीम चार मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। हालांकि, भारतीय टीम का शेड्यूल इस दौरान बेहद व्यस्त रहेगा। एकतरफ जहां टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेलने में व्यस्त होगी, वहीं दूसरी तरफ एक टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही होगी। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसकी अगुआई सूर्यकुमार यादव करते दिखेंगे। हालांकि, इस बात को लेकर फैंस के मन में बड़ी उत्सुकता थी कि न्यूजीलैंड के दौरे के खत्म होने के दो दिन बाद ही कैसे मुख्य कोच गंभीर दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, गंभीर नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के अंतरिम कोच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण ही अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम के कोच होंगे। वहीं, गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच डरबन, गकेबरहा, सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में खेले जाएंगे। पहला टी20 आठ नवंबर, दूसरा टी20 10 नवंबर, तीसरा टी20 13 नवंबर और चौथा टी20 15 नवंबर को खेले जाएगा। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम तीन नवंबर के आसपास रवाना होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम के 10-11 नवंबर तक रवाना होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI
ये देंगे लक्ष्मण का साथ
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में काम करने वाले कोच जैसे साईराज बहुतुले, ऋषिकेश कानितकर और सुभादीप घोष दक्षिण अफ्रीका जाने वाली कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। भारत ने तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और मध्यक्रम के बल्लेबाज रमनदीप सिंह को दक्षिण अफ्रीका के चार मैचों के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए पहली बार टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility
शिवम दुबे-तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
मयंक और शिवम चोट की वजह से नहीं चुने गए
बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज में अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव और मध्यक्रम के बल्लेबाज शिवम दुबे चोट की वजह से चयन के लिए अनुपलब्ध थे। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विजयकुमार को चुनने का फैसला किया जिसमें टी 20 विश्व कप विजेता अर्शदीप सिंह, आवेश खान और यश दयाल शामिल हैं। कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए डेब्यू करने के बाद पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है।

IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL
रमनदीप को मिल सकता है खेलने का मौका
टी20 विश्व कप विजेता हार्दिक पंड्या 15 सदस्यीय टीम में कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज होंगे। दुबे की गैरमौजूदगी में रमनदीप सिंह को मध्यक्रम में मौका दिया जा सकता है। वह बड़े हिट लगाने में माहिर हैं। मध्यक्रम में कप्तान सूर्यकुमार के अलावा तिलक वर्मा और रिंकू सिंह मुख्य बल्लेबाज होंगे। रमनदीप सिंह ने अपनी शानदार लेट हिटिंग से कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के पारी की शुरुआत करने की संभावना है। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई टीम में तीन मुख्य स्पिनर हैं, जबकि जितेश शर्मा, संजू सैमसन के बैकअप विकेटकीपर होंगे।

IND vs SA T20: Gautam Gambhir will not go to South Africa with Team India? VVS Laxman can get responsibility
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed