फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Suryakumar YADAV fourth century in T20 equals Rohit RECORD India Biggest victory over south Africa

IND vs SA: सूर्यकुमार का टी20 में चौथा शतक, रोहित-मैक्सवेल की बराबरी की; भारत की द. अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत

Fri, 15 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Dec 2023 12:31 AM IST
सार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल राजकोट में 82 रन से हराया था। इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 2015-16 से टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। 2015-16 में भारत पिछली बार दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की सीरीज 0-2 से हारा था।

विज्ञापन
IND vs SA Suryakumar YADAV fourth century in T20 equals Rohit RECORD India Biggest victory over south Africa
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मैन ऑफ द मैच कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शानदार फिरकी की मदद से भारत ने तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज1-1 से बराबर कर दी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जबकि दूसरा टी-20 दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। यह भारत का अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले विदेश में अंतिम टी-20 मैच था।
विज्ञापन


भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने पिछले साल राजकोट में 82 रन से हराया था। इसके अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 2015-16 से टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। 2015-16 में भारत पिछली बार दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की सीरीज 0-2 से हारा था।
विज्ञापन

IND vs SA Suryakumar YADAV fourth century in T20 equals Rohit RECORD India Biggest victory over south Africa
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने की रोहित-मैक्सवेल की बराबरी
सूर्यकुमार ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में हमवतन रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की। तीनों ही बल्लेबाजों के चार-चार शतक हैं। सूर्यकुमार ने 56 गेंदों में 100 रन बनाए और सात चौके व आठ छक्के जड़े। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। सूर्यकुमार के अलावा यशस्वी जायवाल (60) ने तीसरा अर्धशतक लगाया। यशस्वी और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 70 गेंदों में 112 रन की शतकीय साझेदारी निभाई।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका 13.5 ओवर में 95 रन पर ही ढेर हो गया। अपने जन्मदिन के दिन कुलदीप की गेंदों को मेजबान टीम के बल्लेबाज समझ नहीं पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर (35) ने सर्वाधिक रन बनाए। कुलदीप के अलावा जडेजा (2/25) ने भी विकेट चटकाए।

IND vs SA Suryakumar YADAV fourth century in T20 equals Rohit RECORD India Biggest victory over south Africa
कुलदीप यादव ने डोनोवन फेरेरा को आउट किया - फोटो : सोशल मीडिया
75 रन पर आधी टीम पवेलियन में
लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। 75 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। एक छोर पर डेविड मिलर स्कोर बनाते रहे। हालांकि कुलदीप ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने डोनोवेन (12), महाराज (01), बर्गर (01), विलियम्स (00) को आउट किया जबकि मिलर 35 को बोल्ड करके दक्षिण अफ्रीका की पारी समेट दी। उन्होंने पारी के 14वें ओवर में तीन विकेट चटकाए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडिन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर ने पदार्पण किया। ऑफ स्पिनर केशव महाराज और ऑलराउंडर डोनोवन फेरीरा को शामिल किया। वहीं, भारत ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन

IND vs SA Suryakumar YADAV fourth century in T20 equals Rohit RECORD India Biggest victory over south Africa
कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
गिल ने फिर किया निराश
दूसरे टी-20 में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। तीसरे मैच में भी गिल ने निराश किया और वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। गिल ने पारी का पहला ओवर कर रहे बर्गर की तीन गेंदों पर चौके लगाकर अपने हाथ खोलने शुरू किए। अगले ओवर में जायसवाल ने मार्करम को निशाना बनाया और उनके ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा दिया। पारी का तीसरा ओवर करने आए महाराज ने गिल (12) को पगबाधा किया तो अगली गेंद पर तिलक वर्मा (00) को मार्करम के हाथों कैच आउट करा दिया। यशस्वी के कहने पर गिल को रिव्यू लेने नहीं दिया गया, क्योंकि गेंद पिच के बाहर टप्पा खाई थी।

जल्दी विकेट गिरने का असर जायसवाल पर नहीं पड़ा और उन्होंने अपना आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। उन्होंने विलियम्स की गेंद पर छक्का लगाया तो सूर्यकुमार ने भी महाराज के ओवर में चार लगाकर भारत के 4.2 ओवर में 50 रन पूरे किए। पावरप्ले के शुरुआती छह ओवर में भारत ने दो विकेट पर 62 रन बना लिए थे। इस दौरान भारत के 10 ओवर में दो विकेट पर 87 रन थे। फिर सूर्यकुमार ने महाराज की गेंद पर ऑफ साइड में शानदार छक्का लगाकर स्कोर बोर्ड को चलाना जारी रखा। इस बीच, यशस्वी ने विलियम्स की गेंद पर एक रन लेकर 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 11.2 ओवर में भारत के 100 रन पूरे हो गए।

IND vs SA Suryakumar YADAV fourth century in T20 equals Rohit RECORD India Biggest victory over south Africa
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
फेहलुकवायो के ओवर में लगाए 3 छक्के और एक चौका
सूर्यकुमार ने फेहलुकवायो के ओवर में पहले छक्का और चौका लगाया। फिर छक्के के साथ 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया। फेहलुकवायो ने पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार को फंसाने के लिए धीमी लेग कटर गेंद डाली लेकिन भारतीय कप्तान ने लेग साइड पर लंबा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में भारत ने 23 रन जोड़ लिए। इस ओवर में सूर्यकुमार ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। इसके अगले ओवर में यशस्वी छक्के के प्रयास में शम्सी की गेंद पर रीजा को कैच दे बैठै।

सूर्या ने 55 गेंदों में लगाया सैकड़ा 
पारी का आखिरी ओवर कर रहे विलियम्स की पहली गेंद पर दो रन लेकर 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। फिर वह अगली गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद जडेजा रन आउट हो गए तो जितेश शर्मा हिट विकेट हुए। पिछले दो ओवरों में भारत ने 4 विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed