फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Sunil Gavaskar supported Pujara-Rahane, said- it is not wrong to show trust in them

IND vs SA: गावस्कर ने पुजारा-रहाणे का किया समर्थन, कहा- उन पर भरोसा दिखाना गलत नहीं

Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 240 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs SA: Sunil Gavaskar supported Pujara-Rahane, said- it is not wrong to show trust in them
रहाणे और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे उस भरोसे पर खरे उतरे जो उन पर दिखाया गया था और साथ ही उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं से उत्साहित हो जाना आसान होता है लेकिन टीम को अपने सीनियर खिलाड़ियों पर तब तक भरोसा दिखाना जारी रखना चाहिए जब तक वे ‘खराब तरीके से आउट नहीं होने लगें।’ 
विज्ञापन


लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं से घिरे पुजारा और रहाणे ने बल्ले से अच्छा खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में अर्द्धशतक बनाए। गावस्कर  ने कहा, ‘वे अनुभवी हैं और उन्होंने टीम के लिए बीते समय में जो कुछ किया है, उससे टीम ने उनका समर्थन किया। उन्हें खुद पर भरोसा था कि वे अच्छा करेंगे और उन्होंने ऐसा किया भी।’
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 240 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वांडरर्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इसस पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2005/06 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन चेज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। उन्हीं के बल्ले से विनिंग रन निकला। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 2022 की शुरुआत जीत के साथ की। वहीं, भारतीय टीम के लिए 2022 की शुरुआत खराब रही। उन्हें पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed