फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: South African Pacer Duanne Olivier desperate to bowl to Virat Kohli in Test series, has taken 48 wickets in 10 Tests

IND vs SA: ओलिवर टेस्ट सीरीज में कोहली को गेंदबाजी करने को बेताब, 10 टेस्ट में 48 विकेट ले चुके

Thu, 23 Dec 2021 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Dec 2021 10:39 PM IST
सार

ओलिवर को उम्मीद थी कि वह एक दिन इंग्लैंड के लिए खेल सकेंगे, लेकिन ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के साथ ही ओलिवर की उम्मीद भी टूट गई और वह अपने जन्मस्थल वापस लौट आए।

विज्ञापन
IND vs SA: South African Pacer Duanne Olivier  desperate to bowl to Virat Kohli in Test series, has taken 48 wickets in 10 Tests
डुआने ओलिवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डुआने ओलिवर को राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में शामिल किए जाने के बाद यह तेज गेंदबाज विराट कोहली जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी से मिलने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


29 साल के घातक गेंदबाज हैं ओलिवर
29 साल के ओलिवर ने 2017 में डेब्यू किया था और 10 टेस्ट मैचों में 48 विकेट झटक लिए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने ‘कोलपैक’ रास्ता (जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों को ब्रिटेन में काउंटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी जाती है क्योंकि वह तब यूरोपीय संघ का हिस्सा था) अपनाकर यार्कशायर का प्रतिनिधित्व किया। 
विज्ञापन

Duanne Olivier - Wikipedia
इंग्लैंड के लिए खेलना चाहते थे ओलिवर
ओलिवर को उम्मीद थी कि वह एक दिन इंग्लैंड के लिए खेल सकेंगे, लेकिन ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के साथ ही ओलिवर की उम्मीद भी टूट गई और वह अपने जन्मस्थल वापस लौट आए। वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और उन्हें रविवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीन टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट को गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा
ओलिवर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मीडिया विंग से कहा- यह विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ मेरे करियर की सबसे बड़ी सीरीज होगी और यह रोमांचक चुनौती है। मुझे विराट कोहली को गेंदबाजी करनी होगी। यह मुश्किल होगा लेकिन यह रोमांचक भी होगा। शायद मैं विश्व क्रिकेट के शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक को गेंदबाजी करूंगा।
South Africa domestic 4-day franchise series - Duanne Olivier makes himself  available for South Africa again

घरेलू परिस्थितियों का अफ्रीकी टीम को होगा फायदा
उन्होंने कहा- मेरे लिए यह मौका होगा कि हम उन्हें बता सकें कि हम यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए। मेरे लिए पहला झटका देकर शुरुआत करना बहुत महत्वपूर्ण है। ओलिवर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका अपनी परिस्थितियों का फायदा उठा सकता है, हालांकि बाक्सिंग डे के दिन सुपरस्पोर्ट पार्क पर इस समय दिख रही घास नहीं होगी। 

उन्होंने कहा- हमें परिस्थितियों का फायदा उठाना होगा। यह सीम ले सकती है और उछाल भी ले सकती है। मैं मानता हूं कि कुछ घास काट दी जायेगी। बारिश की भी भविष्यवाणी है, यह तैयारियों के लिए आदर्श नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed