फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA South African and Indian Players paid tribute to Archbishop Desmond Tutu by observing minutes of silence

IND vs SA: आर्कबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Dec 2021 04:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Dec 2021 04:54 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर यहां मजबूत शुरुआत की है। मैच के पहले दिन दोनों टीमों ने रंगभेद विरोधी आइकन आर्कबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
IND vs SA South African and Indian Players paid tribute to  Archbishop Desmond Tutu by observing minutes of silence
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : social media

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर यहां मजबूत शुरुआत की है। मैच के पहले दिन दोनों टीमों ने रंगभेद विरोधी आइकन आर्कबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके लिए उन्होंने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधी और मैदान पर थोड़ी देर का मौन भी रखा। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी आइकन और नोबेल पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू का 26 दिसंबर, 2021 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसके बाद वहां के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इसकी जानकारी देते हुए खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू का निधन इस देश के उन उत्कृष्ट नागरिकों की पीढ़ी के लिए शोक का एक और अध्याय है, जिन्होंने हमें मुक्त करने के लिए संघर्ष किया था।'
विज्ञापन


आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू रंगभेद के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने अश्वेत लोगों के दमन वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रूर शासन के खात्मे के लिए अहिंसक रूप से अथक प्रयास किए। नस्लीय न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों की प्लेइंग XI 
भारत: 

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।


दक्षिण अफ्रीका: 
डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed