फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rishabh Pant completed 100 dismissals in Test broke Mahendra Singh Dhoni record by playing 10 less Tests

IND vs SA: ऋषभ पंत ने सेंचुरियन टेस्ट में रचा इतिहास, 10 टेस्ट कम खेलकर तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

Tue, 28 Dec 2021 08:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Tue, 28 Dec 2021 08:09 PM IST
सार

भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पहली पारी में विकेटकीपिंग करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
IND vs SA Rishabh Pant completed 100 dismissals in Test broke Mahendra Singh Dhoni record by playing 10 less Tests
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पहली पारी में विकेटकीपिंग करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। पंत के टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार पूरे हो गए हैं। उन्होंने 26वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


पंत ने अपने 26वें टेस्ट में 100वां शिकार पूरा किया है। इनमें पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरने तक टेस्ट में पंत का विकेटकीपिंग रिकॉर्ड 92 कैच और आठ स्टंप तक पहुंच गया। वे सबसे तेजी से 100 शिकार पूरे करने के मामले में धोनी से आगे निकल गए। पंत ने इस मामले में धोनी से 10 टेस्ट कम खेले हैं। धोनी ने 36वें टेस्ट में 100वां शिकार पूरा किया था।
विज्ञापन


धोनी के अलावा दूसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं। उन्होंने भी 36 टेस्ट मैचों में 100 शिकार पूरे किए थे। किरण मोरे ने 39 टेस्ट, नयन मोंगिया ने 41 टेस्ट और सैयद किरमानी ने 42 टेस्ट में 100 शिकार पूरे किए थे। पंत ने एक साथ इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी में पंत सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में फेल हो गए। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया। इस दौरान सिर्फ आठ रन ही बना सके। पंत ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। वे उन खिलाड़ियों में शामिल रहे जो तीसरे दिन आउट हुए। भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। तीसरे दिन टीम इंडिया अपने स्कोर में 55 रन जोड़कर 327 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed