फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rahul dravid says virat Kohli has driven culture of fitness and energy level in team India

IND vs SA: विराट के कायल हुए राहुल द्रविड़, भारतीय कप्तान को दिया टीम में फिटनेस बढ़ाने का श्रेय

Sat, 25 Dec 2021 12:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचूरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचूरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 12:40 PM IST
सार

राहुल द्रविड़ ने कहा है कि विराट की बदौलत ही भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बेहतर हुआ है। उनकी मौजूदगी में टीम ऊर्जा से भरी रहती है। अफ्रीका दौरे में द्रविड़ पहली बार कोच के रूप में कोहली के साथ काम कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs SA Rahul dravid says virat Kohli has driven culture of fitness and energy level in team India
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विराट ने टीम की फिटनेस का स्तर बेहतर किया और उनके रहने से खिलाड़ी ऊर्जा से भरे रहते हैं। द्रविड़ कोच बनने के बाद अफ्रीका दौरे में पहली बार विराट के साथ काम कर रहे हैं। अफ्रीका दौरे में भारत तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगा। टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचूरियन में रविवार से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


द्रविड़ ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा "जब विराट ने अपना डेब्यू किया तब मैं वहां था। जब उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला तब मैं वहां था और उस मैच में उनके साथ बल्लेबाजी भी की थी। वो पिछले 10 सालों में एक क्रिकेटर के रूप में जिस तरह से आगे बढ़े हैं वह शानदार है। उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया है। उन्होंने टीम के अंदर फिटनेस और ऊर्जा का नया स्तर बनाया है। मैं उनके साथ काम करने के लिए देख रहा हूं, वो लगातार आगे बढ़ते रहे हैं और खुद को और बेहतर करने के लिए जोर डालते हैं।" 
विज्ञापन


अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उत्साहित हैं द्रविड़
द्रविड़ ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज को लेकर कहा कि यह जगह घूमने के लिए बेहतरीन है और यहां क्रिकेट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह काफी मजेदार भी होता है। उन्होंने कहा "अफ्रीका में खेलते हुए मेरी कुछ अच्छी यादें हैं। मैंने यहां एक कप्तान के रूप में टेस्ट मैच जीता है। कुछ मैच मुश्किल भी रहे हैं। हम 2003 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचे थे। यह काफी बेहतर पल था। यह जगह क्रिकेट के लिए बहुत जुनून वाली है। यहां खेलों को भरपूर समर्थन मिलता है और बड़ी मात्रा में दर्शक मैच देखने आते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के सामने जीत की चुनौती
द्रविड़ ने आगे कहा कि अब भारतीय टीम से जीत की उम्मीद की जा रही है। जब भी भारत विदेशों का दौरा करता है तब ऐसा होता है। चाहे हालात कुछ भी हों, लेकिन हमेशा भारत से उम्मीद की जाती कि यह टीम इतनी मजबूत है कि हर तरह के हालातों में जीत हासिल कर सके। यह आसान नहीं होगा, अफ्रीका में हालात चुनौतीपूर्ण होते हैं और अफ्रीकी टीम घर में अच्छा खेल दिखाती है। ऐसे में हमें मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed