{"_id":"61e8fca8429a117a2d2101e1","slug":"ind-vs-sa-paarl-odi-records-made-in-india-vs-south-africa-1st-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अश्विन और चहल पहली बार साथ में खेले, कप्तान राहुल का पहला लिस्ट-ए मैच, अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अश्विन और चहल पहली बार साथ में खेले, कप्तान राहुल का पहला लिस्ट-ए मैच, अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बने ये रिकॉर्ड
Thu, 20 Jan 2022 11:39 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 AM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया के लिहाज कई रिकॉर्ड भी बने। अश्विन, राहुल और विराट जैसे खिलाड़ियों में इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम जैसे ही मैदान में उतरी वैसे ही कई रिकॉर्ड बन चुके थे। हालांकि इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए यह मैच खास रहा। ओपनर शिखर धवन ने इस मैच में वापसी की और बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं विराट कोहली ने भी अच्छा अर्धशतक लगाया।
कप्तान राहुल और अश्विन जैसे खिलाड़ियों के लिए भी यह मैच खास रहा। यहां हम बता रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में कौन से रिकॉर्ड बने।
राहुल ने पहली बार लिस्ट-ए मैच में कप्तानी की
इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान लोकेश राहुल के हाथों में है। उन्होंने पहले वनडे में जब भारत की कप्तानी की तो यह पहला लिस्ट-ए मैच था, जिसमें वो बतौर कप्तान खेले थे। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी और आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी करते हैं। राहुल पहली बार भारत के लिए वनडे में कप्तानी कर रहे थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अब तक कुल दो मैचों में भारत की कमान संभाली है और दोनों में टीम इंडिया हारी है।
अश्विन और चहल पहली बार साथ में खेले
रविचंद्रन अश्विन ने लगभग चार साल बाद भारत के लिए कोई वनडे मैच खेला। इससे पहले वो 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में ही भारत के लिए वनडे मैच खेले थे। इसके बाद उनकी जगह युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव को मौका दिया गया। अब चार बाद अश्विन की वनडे टीम में वापसी हुई और उन्होंने पहली बार चहल के साथ कोई मैच खेला। इस दौरान अश्विन टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे और चहल टेस्ट नहीं खेलते हैं। वहीं अश्विन को वनडे और टी-20 में मौका नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
लगभग छह महीने बाद भारत ने खेला वनडे मैच
टीम इंडिया लगभग छह महीने बाद कोई वनडे मैच खेलने उतरी थी। इससे पहले शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज का आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला गया था। इस समय भारत की मुख्य टीम इंग्लैंड में थी और धवन बी टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे। छह महीने बाद जब भारत ने फिर से वनडे मैच खेला तो राहुल कप्तानी कर रहे थे।
2012 के बाद विराट पहली बार बतौर बल्लेबाज खेले
विराट कोहली इस मैच में सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे। टीम की कमान राहुल के हाथों में थी और बुमराह टीम के उपकप्तान थे। इससे पहले विराट 2012 में सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेले थे। यह मैच भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच त्रिकोणीय सीरीज का था। इस मैच में विराट ने 86 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए थे। उन्होंने इसी मैच में मलिंगा के एक ओवर में 28 रन जड़ दिए थे और उनकी यह पारी सुर्खियों में रही थी। विराट और रैना ने इस मैच में बहुत ही बेहतरीन साझेदारी कर भारत को शानदार जीत दिलाई थी।