फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Mohammed Shami takes five wicket haul against south africa, completed 200 test wickets, achieve milestones and records

IND vs SA: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट, अश्विन-जहीर को पछाड़ा, बनाए कई रिकॉर्ड

Tue, 28 Dec 2021 09:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Dec 2021 09:29 PM IST
सार

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कागिसो रबाडा को 25 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया और अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए। शमी ने इसके साथ ही कई सारी उपलब्धियां भी हासिल की।   

विज्ञापन
IND vs SA Mohammed Shami takes five wicket haul against south africa, completed 200 test wickets, achieve milestones and records
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम कर लिए हैं। दाएं हाथ के 31 वर्षीय गेंदबाज ने अपने अनुभव और सटीक लाइन लेंथ के दम पर मेजबान टीम के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इसी दौरान उन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिया। 

विज्ञापन


सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन शमी ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कागिसो रबाडा को 25 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया और अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए। शमी ने इसके साथ ही कई सारी उपलब्धियां भी हासिल की।   
विज्ञापन

 

भारत के लिए सबसे कम गेंद में 200 टेस्ट विकेट:

शमी भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शमी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 9896 गेंदों का सहारा लिया जबकि अश्विन ने 10248 गेंदों में यह कमाल किया था। 
 

गेंद नाम 
9896 मोहम्मद शमी  
10248 रविचंद्रन अश्विन  
11066 कपिल देव  
11989 रविंद्र जडेजा 

शमी 200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज

मोहम्मद शमी 200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उनसे आगे अब सिर्फ कपिल देव और जवागल श्रीनाथ ही हैं। शमी ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 55 मैचों का सहारा लिया जबकि कपिल देव ने 50 और जवागल श्रीनाथ ने 54 मैचों में इसे हासिल किया था। 
 

मैच खिलाड़ी
50 कपिल देव
54 जवागल श्रीनाथ
55 मोहम्मद शमी

टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज

शमी 200 टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले कपिल देव (434), जहीर खान (311), इशांत शर्मा (311), जवागल श्रीनाथ (236) ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। 
 

गेंदबाज पारी विकेट
कपिल देव  227 434
जहीर खान 165 311
इशांत शर्मा 185 311
जवागल श्रीनाथ 121 236
मोहम्मद शमी 103 200

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed