फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Indian women's team will enter with the intention of making a clean sweep eyes will be on Mandhana

IND vs SA : क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम, मंधाना पर रहेंगी नजरें

Sat, 22 Jun 2024 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

भारत ने सीरीज का पहला मैच आसानी से जीता, लेकिन दूसरे मैच में उसे कड़ा संघर्ष करना पड़ा। दोनों ही मैचों में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने प्रभावित किया और दो शतक जड़े।

विज्ञापन
IND vs SA: Indian women's team will enter with the intention of making a clean sweep eyes will be on Mandhana
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की नजरें एक बार फिर तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर क्लीन स्वीप करने पर होंगी। भारत ने सीरीज का पहला मैच आसानी से जीता, लेकिन दूसरे मैच में उसे कड़ा संघर्ष करना पड़ा। दोनों ही मैचों में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने प्रभावित किया और दो शतक जड़े। 
विज्ञापन

वोल्वार्ड्ट और कैप ने गेंदबाजों को किया परेशान
दूसरे मैच में हालांकि लॉरा वोल्वार्ड्ट और मारिजान कैप ने शतक बनाकर भारतीय गेंदबाजों की नहीं चलने दी और अंतिम गेंद तक मैच को रोमांचक बनाए रखा। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले दो मैच में 117 और 136 रन बनाए और इस तरह से लगातार दो वनडे मैच में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। भारतीय उपकप्तान अपने इस रिकार्ड को और बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने की वापसी 
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पिछले मैच में 88 गेंद पर 103 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की, लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रन बनाने के लिए जूझ रही हैं जो भारतीय टीम प्रबंधन के लिए भी चिंता का विषय होगा। भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है और ऐसे में टीम प्रबंधन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल, सायका इशाक और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रिया पूनिया को मौका दे सकता है। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो वह इस मैच में जीत दर्ज करके आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप के लिए कम से कम दो अंक हासिल करने की कोशिश करेगा जो अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, साइका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया।

दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंडुमिसो शंगासे, डेल्मी टकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed