{"_id":"61c5d64442afb85cd6384167","slug":"ind-vs-sa-indian-vice-captain-lokesh-rahul-said-huge-series-for-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारत के उपकप्तान राहुल बोले- हमारे लिए यह अहम सीरीज, रहाणे या अय्यर में से एक को चुनना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: भारत के उपकप्तान राहुल बोले- हमारे लिए यह अहम सीरीज, रहाणे या अय्यर में से एक को चुनना होगा
Fri, 24 Dec 2021 07:46 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:46 PM IST
सार
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय उपकप्तान लोकेश राहुल ने कहा है कि टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। इस सीरीज में पांचवें नंबर के लिए रहाणे या अय्यर में से किसी एक को ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद लोकेश राहुल को भारत की टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। राहुल ने यह सीरीज शुरु होने से पहले कहा है कि भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे को साथ में जगह मिलना मुश्किल है। इन दोनों में से कोई एक खिलाड़ी ही भारतीय टीम में जगह बना पाएगा। वहीं राहुल ने इस सीरीज को भारत के लिए बेहद अहम बताया है। अफ्रीकी धरती पर भारत अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है और इस बार टीम इंडिया के पास यहां पहली सीरीज जीतने का मौका है।
राहुल ने कहा कि एक टीम के रूप में भारत हमेशा ही बाहरी सीरीज को चुनौती के रूप में लेता है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम ने जबरदस्त तैयारी भी की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में सीरीज जीतने के बाद भारत का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। सीरीज का पहला मैच बहुत जरूरी है और टीम इंडिया अपना सब कुछ झोंककर इसे जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है और भारत यहां सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है।
अफ्रीका में द्रविड़, धोनी और विराट की कप्तानी में भारत एक-एक मैच जीता है। इस पर राहुल ने कहा "मैं इस बारे में कभी नहीं सोचता हूं। मैं जो कर सकता हूं वह यह है कि अच्छी तैयारी करूं और पूरी टीम के साथ यही चीज है। हमनें काफी बेहतर तैयारी की है। हमनें जैसे इंग्लैंड में तैयारी की थी वैसी ही यहां भी की है। जैसा कि मैंने कहा नई गेंद काफी महत्वपूर्ण होगी और हमने उसी हिसाब से तैयारी की है।"
विज्ञापन
कोहली और द्रविड़ करेंगे रहाणे और अय्यर की किस्मत का फैसला
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पांचवें नंबर के लिए रहाणे, अय्यर या हनुमा विहारी को खिलाने का फैसला कोच द्रविड़ और कप्तान कोहली करेंगे। यह काफी मु्श्किल फैसला होगा। रहाणे टीम के बहुत अहम खिलाड़ी रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। मेलबर्न में उनकी पारी बहुत महत्वपूर्ण थी और भारत को मैच जिताने में उनका अहम योगदान था। वहीं पुजारा के साथ उन्होंने लार्ड्स में बहुत ही अहम साझेदारी कर अधर्शतक बनाया था। इसकी बदौलत भी भारत ने मैच जीता था। इसलिए वो मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज हैं।
वहीं राहुल ने श्रेयस की तारीफ में कहा कि उन्होंने हर मौके को भुनाया है। मैच जीतने के सवाल पर राहुल ने कहा कि जब भी आप मैच में 20 विकेट लेते हैं तो आपके जीतने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। उपकप्तानी को लेकर उन्होंने कहा कि अब वो ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलेंगे। इसके अलावा कोई फर्क नहीं पड़ता है।