फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: India Batter with Most runs in T20 against South Africa, only one in Suryakumar Yadav current team

IND vs SA: इन आठ भारतीयों ने द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन, मौजूदा टीम में इनमें से महज एक

Wed, 06 Nov 2024 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों की 17 पारियों में 130 के स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs SA: India Batter with Most runs in T20 against South Africa, only one in Suryakumar Yadav current team
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इस सीरीज में सभी की नजरें भारत की युवा टीम पर होगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इस प्रारूप में विजयी अभियान को बरकरार रखना चाहेगी। इस टीम में कई युवाओं को शामिल किया गया है। विजयकुमार वैशाक से लेकर यश दयाल तक, भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार कुछ नए खिलाड़ियों पर होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-आठ भारतीय बल्लेबाजों में से सिर्फ एक बल्लेबाज मौजूदा भारतीय टीम में है। आइए भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के कुल दिलचस्प आंकड़े देखते हैं...
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों की 17 पारियों में 130 के स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 394 रन के साथ विराट कोहली हैं। मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात पारियों में 175.63 के स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं। उनके पास रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका होगा। चौथे नंबर पर 339 रन के साथ सुरेश रैना, पांचवें नंबर पर 233 रन के साथ शिखर धवन, छठे नंबर पर 221 रन के साथ दिनेश कार्तिक, सातवें नंबर पर 206 रन के साथ ईशान किशन और आठवें नंबर पर 204 रन के साथ एमएस धोनी हैं। शीर्ष आठ में महज सूर्यकुमार ही मौजूदा टीम में हैं। ईशा को छोड़कर बाकी सब ने संन्यास ले लिया है। नौवें नंबर पर 172 रन के साथ हार्दिक पांड्या और 10वें नंबर पर 121 रन के साथ मनीष पांडे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA: India Batter with Most runs in T20 against South Africa, only one in Suryakumar Yadav current team
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2015 में धर्मशाला में प्रोटियाज के खिलाफ 106 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे नंबर 101 रन के साथ सुरेश रैना हैं। उन्होंने 2010 में ग्रोस आइलेट में टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर 100 रन के साथ सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने पिछले साल जोहानिसबर्ग में प्रोटियाज के खिलाफ 100 रन बनाए थे। इसके बाद मनीष पांडे का नाम आता है। उन्होंने 2018 में सेंचुरियन में नाबाद 79 रन बनाए थे। वहीं, पांचवें नंबर पर संयुक्त रूप से दो बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने इसी साल (2024) टी20 विश्व कप के दौरान बारबाडोस में और ईशान किशन ने 2022 में नई दिल्ली में 76-76 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed