फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Head to Head Test Records Match Preview India vs South Africa Squad News in Hindi

IND vs SA Preview: भारतीय बल्लेबाजों के सामने होगी दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों की चुनौती, पंत पर रहेगी नजर

Thu, 13 Nov 2025 06:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 06:00 PM IST
सार

भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मात दी थी, लेकिन उसके लिए विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
IND vs SA Head to Head Test Records Match Preview India vs South Africa Squad News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जब शुक्रवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी तो भारतीय बल्लेबाजों के सामने मेहमान टीम के स्पिनरों से निपटने की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। सीरीज के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी नजरें होंगी जो करीब चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

चोट के कारण बाहर थे पंत
पंत को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पैर में चोट लग गई थी जिस कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारत ए टीम के लिए दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले हैं। पंत का अंतिम एकादश में होना तय माना जा रहा है और उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए आसान नहीं होगी राह 
भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मात दी थी, लेकिन उसके लिए विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा।  भारत को पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत में ही 3-0 से हराया था और कीवी स्पिनरों ऐजाज पटेल, मिचेल सेंटनेर और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर तीन टेस्ट में 36 विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण इस समय स्पिनरों पर निर्भर है और ऐसे में मेजबान टीम को धीमे गेंदबाजों के खिलाफ अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। दक्षिण अफ्रीका आम तौर पर अच्छे तेज गेंदबाजों के लिए जानी जाती रही है, लेकिन इस समय उसके पास धुरंधर स्पिनर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में उसने सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली। इसमें केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरान मुथुस्वामी ने 39 में से 35 विकेट लिए।
विज्ञापन

36 वर्ष के हार्मर 1000 प्रथम श्रेणी विकेट ले चुके हैं और भारत के हालात से अनभिज्ञ नहीं हैं। 10 साल पहले हाशिम अमला की कप्तानी में उन्होंने मोहाली और नागपुर में दो टेस्ट खेलकर चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और ऋद्धिमान साहा के विकेट लिए थे। एक दशक बाद भी वह उतने ही चतुर गेंदबाज हैं। उन्होंने रावलपिंडी में पिछले महीने टेस्ट में आठ विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई और सीरीज ड्रॉ भी कराई। वहीं, महाराज आधुनिक क्रिकेट के सबसे सटीक और आक्रामक स्पिनरों में से एक हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों के बीच मुकाबला रोचक रहने वाला है। 

कोलकाता में होगी टर्निंग पिच?
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और कप्तान शुभमन गिल कई बार पिच का मुआयना कर चुके हैं। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आश्वासन दिया है कि यह टर्निंग पिच नहीं होगी। इससे जसप्रीत बुमराह जरूर आहलादित होंगे जो आम तौर पर शुरुआत में मूवमेंट और बाद में रिवर्स स्विंग देने वाली पिच पर भारत के ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं। भारत दो तेज गेंदबाजों को उतार सकता है और घरेलू हालात की जानकारी होने से आकाश दीप को तरजीह मिल सकती है। ऋषभ पंत की वापसी और ध्रुव जुरेल के बतौर बल्लेबाज खेलने से भारत का मध्यक्रम संतुलित लग रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 16 विकेट लेने वाले वॉशिंगटन सुंदर भी उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed