फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Hanuma Vihari and Shreyas Iyer not to play 3rd test match between india and south africa at Cape Town hints coach Rahul Dravid

IND vs SA: टेस्ट क्रिकेट में दमदार शुरुआत करने वाले श्रेयस की राह आसान नहीं, कोच द्रविड़ ने कहा- अभी उन्हें इंतजार करना होगा

Fri, 07 Jan 2022 10:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 10:37 PM IST
सार

जोहानिसबर्ग में कप्तान विराट कोहली की पीठ में जकड़न और श्रेयस अय्यर का पेट खराब होने के कारण ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिल पाया।

विज्ञापन
IND vs SA: Hanuma Vihari and Shreyas Iyer not to play 3rd test match between india and south africa at Cape Town hints coach Rahul Dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के हेड कोच ने केप टाउन में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को बाहर बैठाने के संकेत दे दिए हैं। द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विहारी और श्रेयस को रहाणे और पुजारा पर तरजीह नहीं दिया जा सकता। हमेशा से ऐसा होता आ रहा है और खुद सीनियर खिलाड़ियों ने भी ये सहा था।
विज्ञापन


विहारी ने खेली थी शानदार पारी
अपनी धैर्यपूर्ण और ठोस बल्लेबाजी के कारण लोगों का ध्यान खींचने वाले विहारी ने अपने 13 टेस्ट मैचों में से केवल एक मैच स्वदेश में खेला है। जोहानिसबर्ग में कप्तान विराट कोहली की पीठ में जकड़न और श्रेयस अय्यर का पेट खराब होने के कारण ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिल पाया। विहारी ने दूसरी पारी में नाबाद 40 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की।
विज्ञापन


द्रविड़ ने विहारी की तारीफ की
द्रविड़ ने विहारी की प्रशंसा करते हुए कहा- सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि विहारी ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया। पहली पारी में भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वास्तव में उनका शानदार कैच लिया गया। दूसरी पारी में उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का मनोबल बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेयस शानदार बल्लेबाज: द्रविड़
द्रविड़ ने मध्यक्रम के एक अन्य बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा- श्रेयस ने दो या तीन मैच पहले ऐसा किया। जब भी उन्हें अवसर मिल रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनका भी समय आएगा। इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें रहाणे या पुजारा पर प्राथमिकता दी जाएगी, क्योंकि कोहली की अगले मैच में वापसी तय है। द्रविड़ की इस मामले में राय स्पष्ट है। 

विहारी की बल्लेबाजी से मनोबल बढ़ेगा
उन्होंने कहा- अगर आप हमारे कुछ खिलाड़ियों पर गौर करो जो अब वरिष्ठ खिलाड़ी हैं या उन्हें वरिष्ठ खिलाड़ी माना जाता है, उन्हें भी इंतजार करना पड़ा था और उन्होंने अपने कॅरिअर के शुरू में ढेरों रन बनाये थे। इसलिए ऐसा (इंतजार करना) होता है और यह खेल की प्रकृति है। विहारी ने इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उससे टीम का भी मनोबल बढ़ना चाहिए। 


खराब शॉट पर पंत से बात करेंगे कोच
द्रविड़ ने कहा है कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से उनके शॉट चयन को लेकर बात करेंगे। दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में पंत विफल रहे। दूसरी पारी में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वह तीसरी ही गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर बिना खाता खोले रबादा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर आउट हो गए। द्रविड़ ने कहा कि हम जानते हैं कि पंत एक खास अंदाज में सकारात्मक खेलते हैं जिससे उन्हें कुछ सफलता मिली भी लेकिन हर बार ऐसा नहीं खेल सकते। आपको खास शॉट खेलने के लिए सही समय भी देखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed