फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Gambhir selects Team India playing 11 for first test vs South Africa, No Ashwin-Jadeja Pairing?

IND vs SA: द. अफ्रीका से पहले टेस्ट के लिए गंभीर की प्लेइंग-11, चौंकाने वाले फैसले लिए, चार पेसर्स को भी उतारा

Mon, 25 Dec 2023 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Dec 2023 09:28 AM IST
सार

यशस्वी के डेब्यू और चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद से शुभमन नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस स्थान पर ज्यादा सफलता नहीं मिली है। वेस्टइंडीज में तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए तीन पारियों में उन्होंने 6, 10 और नाबाद 29 के स्कोर बनाए थे। 

विज्ञापन
IND vs SA: Gambhir selects Team India playing 11 for first test vs South Africa, No Ashwin-Jadeja Pairing?
गौतम गंभीर ने कहा है कि जडेजा और अश्विन के बीच कोई एक खेलेगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से सेंचुरियन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। दक्षिण अफ्रीका एक ऐसा देश जहां भारतीय टीम ने कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। हालांकि, इस बार इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है और जमकर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पिछली बार जब भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, तो टीम कुछ अलग थी और कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। हालांकि, इस बार कप्तान रोहित शर्मा होंगे। ऐसे में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग-11 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी शुरू हो गई है। फैंस इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि भारतीय टीम को दो स्पिनर के साथ उतरना चाहिए या सिर्फ एक स्पिनर के साथ।
विज्ञापन
Trending Videos

अश्विन और जडेजा में कौन खेलेगा?

IND vs SA: Gambhir selects Team India playing 11 for first test vs South Africa, No Ashwin-Jadeja Pairing?
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
जहां तक SENA देशों (S- साउथ अफ्रीका, E-इंग्लैंड, N-न्यूजीलैंड और A-ऑस्ट्रेलिया) की बात है तो रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने ज्यादा मैच एक साथ नहीं खेले हैं। ऐसे में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि दोनों स्पिनरों में से किसी एक को ही टीम मैनेजमेंट की स्वीकृति मिलेगी। 

एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में गंभीर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 का चयन किया। गंभीर ने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को सलामी जोड़ी के रूप में चुना, जबकि उन्होंने शुभमन गिल को नंबर तीन स्थान के लिए चुना।
विज्ञापन

शुभमन नंबर तीन पर कुछ खास नहीं कर सके

IND vs SA: Gambhir selects Team India playing 11 for first test vs South Africa, No Ashwin-Jadeja Pairing?
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी के डेब्यू और चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद से शुभमन नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस स्थान पर ज्यादा सफलता नहीं मिली है। इसी साल वेस्टइंडीज दौरे पर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन ने तीन पारियों में 6, 10 और नाबाद 29 के स्कोर बनाए थे। उन्हें इस स्थान पर अपनी बल्लेबाजी सुधारनी होगी। जिस तरह की टक्कर प्लेइंग-11 में जगह बनाने को लेकर खिलाड़ियों के बीच है, वैसे में उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गंभीर ने बतौर विकेटकीपर इस खिलाड़ी को चुना

गंभीर ने चौथे नंबर के लिए दिग्गज विराट कोहली को चुना और पांचवें स्थान पर श्रेयस अय्यर को तरजीह दी। गंभीर ने छठे स्थान के लिए केएल राहुल को नई भूमिका दी। उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी सौंपी। यह तय है कि राहुल ही टेस्ट सीरीज में विकटकीपिंग करते दिखेंगे, क्योंकि दूसरे विकेटकीपर केएस भरत का अब तक टेस्ट में कुछ रिकॉर्ड नहीं रहा है। वहीं, नेट सेशन के दौरान भी राहुल ही विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने दिखे। गंभीर को लगता है कि जडेजा या अश्विन में से कोई एक ही नंबर सात पर काबिज होगा, जबकि उन्होंने कहा कि टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी।

India vs SA: K L Rahul set to play as wicketkeeper in first Test

इन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में जगह दी

गंभीर के लिए तेज गेंदबाजी चौकड़ी में शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। मोहम्मद शमी जो टीम में जगह बना सकते थे, चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उभरते तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को गंभीर ने बेंच पर बैठाने का फैसला किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 42 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 17 टेस्ट जीते हैं। 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। क्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड खराब रहा है। अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया ने 23 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ चार जीते हैं। 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सात टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा/आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed