फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Former Indian Cricketer Saba Kariam said KL Rahul should be the vice captain during india vs south Africa test series

बहस: टेस्ट की उपकप्तानी पर बोले सबा करीम, कहा- इस खिलाड़ी को मिलनी चाहिए जिम्मेदारी

Wed, 15 Dec 2021 12:24 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 12:24 PM IST
सार

रोहित शर्मा के दक्षिण अफ्रीका टेस्ट से हटने के बाद टीम का उपकप्तान किसी बनाया जाए इस पर बहस जारी है। बीते हफ्ते बीसीसीआई ने अजिंक्य रहाणे को हटाकर रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया था।

विज्ञापन
IND vs SA Former Indian Cricketer Saba Kariam said KL Rahul should be the vice captain during india vs south Africa test series
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले हफ्ते आठ दिसंबर को बीसीसीआई ने क्रिेकेट के दोनों प्रारूपों में अपने नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई। इसके अलावा टेस्ट की उपकप्तानी से अजिंक्य रहाणे को हटाकर रोहित को नया उपकप्तान बनाया गया। लेकिेन रोहित हैमस्ट्रिंग में चोट के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। वहीं, बीसीसीआई ने अभी तक टेस्ट के उपकप्तान की घोषणा नहीं की है। जिसके चलते टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और चयनकर्ता रहे सबा करीम ने बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पसंदीदा टेस्ट उपकप्तान के बारे में भी बताया।

विज्ञापन


विदेशी दौरे पर टेस्ट उपकप्तान जरूरी

टीम इंडिया के पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता सबा करीम ने जोर देकर कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए टेस्ट उपकप्तान की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, घरेलू सीरीज में आपको उपकप्तान की तत्काल आवश्यकता नहीं हो सकती है, लेकिन आपको निश्चित रूप से विदेशों में उप-कप्तान की आवश्यकता है, कभी-कभी जब कप्तान मैदान पर नहीं होता है तो आपको चीजों को संभालने के लिए एक डिप्टी की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


केएल राहुल होने चाहिए उपकप्तान

मीडिया से बात करते हुए सबा करीम ने आगे कहा, मुझे लगता है कि केएल राहुल को उप-कप्तान होना चाहिए, आपको अतीत में वापस जाने की जरूरत नहीं है, आपको भविष्य की तलाश करने की जरूरत है और मेरे लिए इस पद के लिए सबसे होनहार उम्मीदवार केएल राहुल हैं। चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर होने के बाद राहुल ने टेस्ट टीम में वापसी की है। रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल तीनों मैच खेलेंगे और मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद दोनों देशों के दरम्यान तीन एकदिवसीय मैचों की भी श्रृंखला खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed