{"_id":"61c483d43869a82da86ba686","slug":"ind-vs-sa-former-coach-ravi-shastri-said-it-is-not-easy-to-beat-south-africa-on-its-home-ground-but-india-have-firepower-to-match-that","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पूर्व कोच शास्त्री ने कहा- दक्षिण अफ्रीका को उसकी जमीन पर हराना आसान नहीं, लेकिन टीम इंडिया में दिखता है दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पूर्व कोच शास्त्री ने कहा- दक्षिण अफ्रीका को उसकी जमीन पर हराना आसान नहीं, लेकिन टीम इंडिया में दिखता है दम
Thu, 23 Dec 2021 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:42 PM IST
सार
रवि शास्त्री ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम को उसके जमीन पर हराना आसान नहीं है, लेकिन टीम इंडिया में दम दिखता है और वह इतिहास रच सकती है।
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम को उसके जमीन पर हराना आसान नहीं है, लेकिन टीम इंडिया में दम दिखता है और वह इतिहास रच सकती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार 26 दिसंबर से होगी।
विराट कोहली शानदार कप्तान
शास्त्री ने कहा कि वह हमेशा से टीम इंडिया का समर्थन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा- यह भारतीय टीम के लिए अपनी मजबूती सिद्ध करने का सही अवसर है। विराट कोहली एक शानदार कप्तान हैं और उनके पास टैलेंटेड टीम मौजूद है। शास्त्री ने इस साल टी-20 विश्व कप के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी देखरेख में टीम इंडिया ने नई उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।
दक्षिण अफ्रीका को हराना आसान नहीं
शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा- दक्षिण अफ्रीका अब तक टीम इंडिया के लिए अनसुलझी पहेली है। यहां हम कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। इस बार भी उन्हें हराना आसान तो नहीं होगा, लेकिन टीम इंडिया में वह आग है कि वह अफ्रीकी टीम को पीछे छोड़ दे। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद जोहानिसबर्ग और केप टाउन में बाकी दो टेस्ट खेले जाएंगे।
विज्ञापन
1992 में खेला गया था पहला टेस्ट
1992 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला था। भारतीय टीम ने अफ्रीकी दौरे पर पहला टेस्ट मैच 2006 में जीता था। उस वक्त राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के कप्तान थे। भारत का दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है और भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका में 1992 से अब 29 सालों में 20 टेस्ट मैच खेल चुका है। उसे सिर्फ तीन मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है तो 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।