फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SA Final: Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Deepti Sharma vs south africa players know

IND W vs SA W: हरमन समेत ये चार खिलाड़ी भारत की ताकत, चला जादू तो विश्वकप जीतना तय; अफ्रीकी चुनौती भी कम नहीं

Sun, 02 Nov 2025 09:46 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Nov 2025 09:46 AM IST
सार

खिताबी मुकाबले से पहले हम दोनों टीमों की उन खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे जिनका प्रदर्शन मैच के नतीजा तय करेगा। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
IND VS SA Final: Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Deepti Sharma vs south africa players know
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI-bcci-icc-proteas women

विस्तार

आखिरकार वह ऐतिहासिक दिन आ ही गया है जिसका क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय से इंतजार था। आज महिला वनडे विश्व कप खिताब के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। दोनों टीमें अपनी पहली ट्रॉफी के लिए जोर लगाएंगी।
विज्ञापन

IND VS SA Final: Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Deepti Sharma vs south africa players know
महिला विश्व कप - फोटो : BCCI Women/ICC
दोनों टीमों को पहली ट्रॉफी का इंतजार
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ा। यह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला फाइनल होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें नहीं होंगी। यह भी तय है कि इस बार महिला क्रिकेट में नया विश्व चैंपियन मिलने जा रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में आखिरी बार कोई नई टीम साल 2000 में चैंपियन बनी थी, जब न्यूजीलैंड ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। दिलचस्प बात यह है कि 52 साल के विश्व कप इतिहास में यह पहली बार है जब न तो इंग्लैंड और न ही ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच पाए हैं। अब तक ऑस्ट्रेलिया सात बार और इंग्लैंड चार बार विश्व विजेता बन चुके हैं।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले से पहले हम दोनों टीमों की उन खिलाड़ियों पर चर्चा करेंगे जिनका प्रदर्शन मैच के नतीजा तय करेगा। आइये जानते हैं...

IND VS SA Final: Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Deepti Sharma vs south africa players know
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

भारतीय टीम को फाइनल में इनसे रहेगी ज्यादा उम्मीद
 

हरमनप्रीत कौर: भारतीय कप्तान ने महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 से ज्यादा रनों की पारी खेलकर जीत की इबारत लिखी थी। उन्होंने अब तक खेले सात मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 240 रन बनाए हैं। फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

स्मृति मंधाना:  मंधाना ने टूर्नामेंट में 8 मैचों में 102.36 की स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। फाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

जेमिमा रोड्रिग्स: जेमिमा ने 7 मैचों में 268 रन बनाए हैं। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न भुलाने वाला नाबाद शतक शामिल है। उनसे फाइनल में लंबी पारी की उम्मीद है।

दीप्ति शर्मा: दीप्ति ने 8 मैचों में 5.70 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं। वह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। वह वोलवार्ड को तीन बार आउट कर चुकी हैं।

IND VS SA Final: Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Deepti Sharma vs south africa players know
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI Women-x

मेहमान टीम की इन खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क


मारिजन कप: 3.83 की इकोनॉमी से 12 विकेट ले चुकी हैं। सेमीफाइनल में पांच विकेट लिए थे। नई गेंद से खतरनाक रही हैं। विश्वकप इतिहास की सर्वाधिक विकेट (44) लेने वाली गेंदबाज हैं।

एन म्लाबा: इस गेंदबाज ने टूर्नामेंट में 12 विकेट लेकर प्रभावित किया है। इस स्पिनर के खिलाफ रन बनाना अब तक मुश्किल रहा है। वह साझेदारियां तोड़ने में माहिर हैं।

नादिन डी क्लार्क: जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। 190 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 84 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। वह 10 छक्के लगा चुकी हैं।

लाउरा वोलवार्ड्ट: दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोलवार्ड्ट इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में सर्वाधिक 470 रन बना चुकी हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 169 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed