IND vs SA: कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप हुए एल्गर और इस श्रीलंकाई बल्लेबाज के कायल, कहा- इनकी अब अधिक सराहना होनी चाहिए
पूर्व कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप ने एल्गर की पारी की जमकर सराहना की और उनके बल्लेबाजी के कायल हो गए। बिशप ने एल्गर के साथ-साथ श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की तारीफ में भी कसीदे पढ़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को सात विकेट से हराकर दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया है। कप्तान डीन एल्गर की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में पहली बार टीम इंडिया को टेस्ट मैच में हराया। भारत के 240 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। मेजबान टीम की जीत में कप्तान एल्गर ने अहम भूमिका निभाई। वह 188 गेंदों में 96 रन बनाकर नाबाद रहे।
एल्गर ने मैच में चार अहम साझेदारियां भी निभाई। उन्होंने सबसे पहले एडेन मार्करम के साथ 47, कीगन पीटरसन के साथ 46, रासी वान डेर डुसेन के साथ 82 और फिर तेम्बा बावुमा के साथ मिलकर 68 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। एल्गर ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया और अंत तक टिके रहे।
पूर्व कैरेबियाई दिग्गज इयान बिशप ने एल्गर की पारी की जमकर सराहना की और उनके बल्लेबाजी के कायल हो गए। बिशप ने एल्गर के साथ-साथ श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की तारीफ में भी कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा, 'एल्गर और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने जैसे सलामी बल्लेबाजों को पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए अधिक सराहा जाना चाहिए।'
Have no idea how South Africa are 114 for 2 on that
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) January 5, 2022
Weve got to start appreciating Dean Elgar and Dimuth Karunaratne more. Two of test crickets most understated, but bloody minded openers of the last few years.
बिशप ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका उस (पिच) पर 2 विकेट पर 114 कैसे है। हमें डीन एल्गर और दिमुथ करुणारत्ने की अधिक सराहना करना शुरू करना होगा। टेस्ट क्रिकेट के दो सबसे कम, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के शानदार दिमाग वाले सलामी बल्लेबाज हैं।