फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Allegations of black marketing of tickets in Kolkata before India-South Africa match WC 2023

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले कोलकाता में टिकटों की कालाबाजारी के आरोप, पुलिस में शिकायत

Fri, 03 Nov 2023 06:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Nov 2023 06:58 PM IST
सार

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई और कैब के कुछ अधिकारियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पोर्टल के साथ मिलकर जानबूझकर आम जनता के लिए काफी संख्या में टिकट रिजर्व कर दिए। इससे ये कालाबाजारी करने वालों को उपलब्ध हो गए।

विज्ञापन
IND vs SA Allegations of black marketing of tickets in Kolkata before India-South Africa match WC 2023
ईडन गार्डन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी विश्वकप मैच के टिकटों की कथित कालाबाजारी के आरोप में शिकायत दर्ज करने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) और टिकट बुक करने वाले ऑनलाइन पोर्टल के अधिकारियों को तलब किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को कैब और पोर्टल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनके समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा था लेकिन कोई भी उनके समक्ष पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया जिसमें क्रिकेट प्रशंसकों ने टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। इसमें उन्होंने कैब और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन पोर्टल के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई और कैब के कुछ अधिकारियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पोर्टल के साथ मिलकर जानबूझकर आम जनता के लिए काफी संख्या में टिकट रिजर्व कर दिए और इससे ये कालाबाजारी करने वालों को उपलब्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब के एक सीनियर अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि वे सिर्फ मैच की मेजबानी कर रहे हैं और वे टिकटों की बिक्री में शामिल नहीं हैं जिसकी जिम्मेदारी ऑनलाइन पोर्टल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed