{"_id":"61ac3f5797a9d64ecf184f66","slug":"ind-vs-sa-ajinkya-rahane-will-not-get-a-chance-in-team-india-on-south-africa-tour-harbhajan-singh-told-shreyas-iyer-a-better-option","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रहाणे पर गिर सकती है गाज, हरभजन ने इस खिलाड़ी को बताया बेहतर विकल्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रहाणे पर गिर सकती है गाज, हरभजन ने इस खिलाड़ी को बताया बेहतर विकल्प
Sun, 05 Dec 2021 09:55 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:55 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गाज गिर सकती है। क्योंकि वह काफी दिनों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने रहाणे के विकल्प के बारे में बताया है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रहाणे को टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल है। टीम इंडिया के मध्यक्रम का यह बल्लेबाज बीते काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे को मुंबई टेस्ट में मौका नहीं दिया गया। हरभजन का मानना है कि श्रेयस अय्यर टीम के मिडिल ऑर्डर में रहाणे की जगह ले सकत हैं।
विज्ञापन
डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने जड़ा था शतक
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया। अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 105 रनों की यादगार पारी खेली थी। वह डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के 16वें बल्लेबाज बने। इतनी ही नहीं जब भारत दूसरी पारी में संघर्ष कर रहा था तब उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को संकट से उबारा। जबकि दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे फ्लॉप रहे। उन्होंने पहली पारी में 35 और दूसरी इनिंग्स में 4 रन बनाए।
विज्ञापन
श्रेयस ने अपनी प्रतिभा दिखाई
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, श्रेयस अय्यर ने आखिरी मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना हुनर दिखाया, मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मध्यक्रम में मौके का पूरा फायदा उठाया, इस बीच अजिंक्य रहाणे रन नहीं बना रहे हैं, आगे चलकर अय्यर भारत के लिए सही विकल्प हो सकते हैं। मुझे नहीं पता कि रहाणे दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि अय्यर ने मध्यक्रम के विकल्प के रूप में अपना मजबूत पक्ष रखा है, जब चयन होगा तो यह देखना दिलचस्प होगा। भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी।
विज्ञापन